मार्च का पहला हफ्ता क्या आपके प्रेम संबंध को मजबूत बनाएगा या आप जीवन में प्रेम की शुरुआत हो सकती है। जानिए क्या कहते हैं सितारे।
विज्ञापन
मेष राशि: प्रेम संबंधों में सुधार की गुंजाईश है
2 of 13
मेष राशि
आपके प्रेम संबधों को लेकर सप्ताह को अनुकूल कहा जा सकता है। आप प्रेमी के साथ काफ़ी समय बिता सकते हैंं। जिन लोगों को यह महसूस हो रहा था कि उनके प्रेम संबंधों का अंत होने जा रहा है, उनके संबंधों में सुधार की गुंजाईश बनती नजर आती है। आपका प्रेम अभी पीछे जाने की बजाय आगे बढने की संभावना रखता है। इसलिए एक बार फ़िर से संबंधों में नई जान डालने का प्रयास करें। प्रेम संबंध धीरे-धीरे ही पनपेगें लेकिन उन्हें पनपने के किसी भी छोटे से छोटे मौके को भी आप नजर अंदाज ना करें। ऐसे मौको को आप सेलिब्रेट करने का कोई मौका भी हाथ से ना जाने दें। सप्ताहांत तक बहुत से मौके आपके सामने होगें जब आपको प्रेमी के साथ रोमांटिक होने का अवसर मिलेगा लेकिन ये स्थितियां आपको परेशानी में भी डाल सकती हैं इसलिए आपको रोमांस करते समय भी प्रेमी के मूड का भी ध्यान रखना होगा ।
विज्ञापन
वृष राशि: कोई पसंद है तो कह दें दिल की बात
3 of 13
वृष राशि
प्रेम संबधों के लिहाज से समय कुछ मिश्रित सा कहा जा सकता है क्योंकि आरंभिक समय में आप अपने परिवार के किसी जरुरी काम में व्यस्त हो सकते हैं और आपको प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर बहुत कम ही मिलने की उम्मीद है। लेकिन उदास होने की आवश्यकता नहीं हैं क्योंकि सप्ताह के दूसरे भाग से समय आपके पक्ष में कहा जा सकता है। आप किसी के प्रति अनुराग की भावना रख सकते हैं। यदि आप किसी को पसंद करना शुरु कर रहे हैं तब अपने दिल की बात दिल ही तक सीमित ना रखते हुए उनके सामने कह दें। यदि आपको कहने में असहजता महसूस होती है तब आपको लिखकर अपने मन की बात कह देनी चाहिए लेकिन आप इससे भी असहज महसूस कर रहे हैं तब परेशान ना हो, आखिरकार आपके दिल की बात तो सामने आ ही गई।
मिथुन राशि: ब्लाइंड डेट पर जाने से हो सकता है पछतावा
4 of 13
मिथुन राशि
सप्ताह का शुरुआत बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है, इस समय आपको कई तरह के मानसिक व भावनात्मक तनावों से होकर गुजरना पड सकता है। प्रेमी के साथ ब्लाइंड डेट पर जाने का अवसर मिल सकता है लेकिन जितने आप इस डेट से उत्साहित होगें, बाद में उतना ही आपको जाने का पछतावा भी हो सकता है। इसलिए जाने से पहले सभी पहलुओं पर गौर फ़रमाएं तभी आगे कदम बढाएं। सप्ताह का दूसरा व अंतिम भाग आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है और इस समय आप दोनों के मध्य सुलह होने की भी संभावना बनती नजर आती है। आप दोनों फ़िल्म देखने भी जा सकते हैं और सेक्स लाईफ़ का मजा भी आप इस सप्ताह में उठा सकते हैं। आपको प्रेम संबंधों को लेकर किसी तरह का अहंकार मन में लाने से बचना चाहिए अन्यथा संबंधों में दरार आ सकती है।
विज्ञापन
कर्क राशि: रोमांच से भरा रहेगा रोमांटिक जीवन
5 of 13
कर्क राशि
सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए बहुत बढ़िया नहीं कहा जा सकता है आप अपने हाथों से सप्ताह का शुरुआती समय खराब कर सकते हैं। सदा अपनी ही बात को प्रेमी पर लादते रहने से वह आपसे कटना आरंभ कर सकता है। आप इस बात को समझना भी नहीं चाहेगे कि वह क्यूं आपसे दूर भाग रहा है! आप अपने आंखे खोले और देखें कि कहां और कैसे, क्या चूक हो रही है। यदि अपनी गलती का पता चल गया तभी आपके प्रेम संबंधों को उभरने का अधिक मौका मिलेगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में कुछ अच्छा हो सकता हैं। आपको इस तरह के प्रेमी जीवन को जीने में कुछ समय लग सकता है लेकिन आपको सचमुच में ही इसमें आनंद की अनुभूति भी होगी। आपको सारा संसार रोमांटिक व रोमांच से भरा दिखाई देगा ।
विज्ञापन
सिंह राशि: प्रेमी अपने मन की बात कहने के लिए इंतजार करें
6 of 13
सिंह राशि
सप्ताह का आरंभिक समय आपके पक्ष में कहा जा सकता है लेकिन बाद का समय कहना कठिन होगा कि कैसा रहेगा इसलिए आपको जितनी भी प्यार भरी बातें करनी है वह आप आरंभ में ही कर लें। फ़िल्म देखने जाएं या घूमने जाए वह आप सप्ताह के पहले भाग में ही निपटा लें। सप्ताह का दूसरा भाग आप दोनों के लिए अनुकूल नही कहा जा सकता है। जो लोग प्रेम संबंध स्थापित करने की सोच रहे हैं उन्हें कुछ समय प्रतीक्षा करनी चाहिए। अभी मन की बात कह दी तो आपको मुंह की खानी पडेगी। सप्ताह के दूसरे व अंतिम भाग में बातचीत जितनी कम करेगें, उतनी ही अपने प्रेमी जीवन की लाईफ़ को बढाएंगे। आप जरा-जरा सी बात पर कोई प्रतिक्रिया जाहिर ना करें और अपने क्रोध पर भी नियंत्रण करने का प्रयास करें। बिना कारण स्वभाव में रुखापन समाया रह सकता है जिसका कोई स्पष्ट कारण आपको भी समझ नहीं आएगा ।
विज्ञापन
कन्या राशि: डेट पर बन सकती है भविष्य की योजना
7 of 13
कन्या राशि
सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल कहा जा सकता है। पहले भाग में आप काफ़ी व्यस्त भी रह सकते हैं और आॅफिस के कामकाज के चलते कई बार लेट भी हो सकते हैं, लेकिन बावजूद आप प्रेमी से बातचीत का समय निकाल ही लेगें। रोमांस के लिए आप किसी तरह का कोई समझौता नहीं करना चाहेगें। आप यदि प्रेमी के बारे में अभी भी बहुत सी बातों को जानते नहीं है या आपका प्रेमी आपके विषय में ओर जानकारी चाहता है तब आप एक रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं जहां आप दोनों को एक-दूसरे को अधिक जानने का मौका मिल सकता है। यह एक रोमांटिक डेट ना होकर आपके जीवन का एक महत्वपूर्ण दिन साबित हो सकता है जहां आप अपने भविष्य की योजनाओं को भी बना सकते हैं। यदि प्रेमी के अलावा आप किसी अन्य के साथ फ़्लर्ट करने का सोच रहे हैं तो शर्मिन्दा भी होना पड सकता है।
तुला राशि: भाग्यशाली हो सकता है आपका प्रेमी
8 of 13
तुला राशि
यह सप्ताह आपके प्रेमी जीवन के लिए अच्छा व शुभ कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में भी आपका प्रेमी आपके लिए भाग्यशाली सिद्ध हो सकता है। आप अपने मित्रों से अपने प्रेमी जीवन को छिपाने का बहुत प्रयास करेगें, लेकिन वह जान जाएंगें। वह आपकी लव लाईफ़ की खोज खबर निकाल ही लेगें। आपको अपनी ईगो को एक किनारे करते हुए प्रेमी जीवन के बारे में उन्हें बता ही देना चाहिए क्योंकि पता तो उन्हें लग ही गया है। इस सप्ताह आपको प्रेमी से बहुत से रोमांटिक सरप्राईज मिलने की संभावना बनती है, जिससे आपके दिल के कोने से आवाज आएगी कि चलो कोई तो है जो आपके लिए "खास" बना हुआ है और जिससे आप अपने जीवन की हर बात को बांटने की ईच्छा रखते हैं। वर्तमान समय में जो डेट पर जाने का आधुनिक रुप चला हुआ है आप भी उस पर चलने का प्रयास कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि: शुरुआती समय ठीक नहीं है
9 of 13
वृश्चिक राशि
सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए बढ़िया नहीं कहा जा सकता है। आपको इस समय प्रेमी जीवन को लेकर व्यंग्य और मजाक का सामना करना पड सकता है। जो भी इस तरह का भद्दा मजाक आपके साथ कर रहा है आपको उसके मुंह नहीं लगना चाहिए, क्योंकि आपका मानसिक स्तर घटिया नहीं है और ना ही आपको अपना बौद्धिक स्तर उस तक लाकर अपनी नजरों में खुद को झुकाना चाहिए। प्रेम संबंधों में होने वाली गंदी राजनीति से आपको बचना चाहिए और कोई प्रतिक्रिया जाहिर ना करके आपको व्यंग्यों का मजा लेना चाहिए। आप अपनी सरल व ईमानदार रणनीति पर टिके रहें। सप्ताह का दूसरा व अंतिम सप्ताह आपके प्रेमी जीवन के लिए अनुकूल रहेगा और आप एक सुकून भरा समय बिता सकते हैं।
धनु राशि: कोई भी बहाना बनाकर प्रेमी से दूर चलें जाएं
10 of 13
धनु राशि
सप्ताह का पहला और दूसरा भाग आपके प्रेम संबंधों को लेकर बहुत अच्छा कहने में कठिनाई है। आपका पहला भाग संबंधों में दरार पैदा कर सकता है और दूसरे भाग में आपको बेकार के लांछनों का सामना करना पड सकता है। आपको इस सप्ताह प्रेमी से कोई बहाना बनाकर दूर चले जाना चाहिए या कोशिश करनी चाहिए कि आप कम से कम बात करें। जहां भी आपको लगे कि बात गर्मा रही है वहीं आपको विषय का रुख मोड देना चाहिए। आपको अपनी जल्दबाजी पर भी नियंत्रण रखना चाहिए और किसी भी तरह के गलत परिणामों से बचना चाहिए। सप्ताह के इस पहले और दूसरे भाग में आपको अपनी भावनाओं को भी बहने से रोकना चाहिए। आपको अपनी लव लाईफ़ को बढा चढाकर दूसरों के सामने नहीं करना चाहिए। बाद में आपको इसका भुगतान भी करना पड़ सकता है जो काफी महंगा भी सिद्ध हो सकता है।
मकर राशि: तनाव भरा रहेगा आपका यह सप्ताह
11 of 13
मकर राशि
सप्ताह का आरंभ आप दोनों के मध्य उभरे मतभेदों से हो सकता है और यह कब झगडों और अलगाव का रुप ले लेगें, आपको खुद पता नहीं चल पाएगा । आपको अपनी भावनाओं को इतना भी नहीं बहने देना चाहिए कि उसमें सभी कुछ बह जाए। सप्ताह का दूसरा भाग आपके संबंधों में कुछ सुधार होने की संभावना को दिखाती है लेकिन प्रेमी की जिद के सामने शायद आप हार मान लें। आप उसकी ईगो को कम नहीं करा पाएंगे। प्रेमी जीवन की बहुत सी उधेडबुन को आप सुलझाने में व्यस्त रह सकते हैं जिसके कारण आप अन्य जिम्मेदारियों से पिछड सकते हैं। आप खुद को प्रेमी व परिवार वालों के मध्य फ़ंसा हुआ पा सकते हैं। आपको कुछ समय के लिए घर व प्रेमी से दूर चले जाना चाहिए और मन को संयत करने का प्रयास करना चाहिए।
कुंभ राशि: आपके भीतर होंगे कई बदलाव
12 of 13
कुंभ राशि
सप्ताह का शुरुआती समय आपके प्रेमी जीवन के लिए पक्ष में कहा जा सकता है लेकिन दूसरा भाग आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। । डेट पर जाने का सोच रहे हैं तब ज्यादा सोचिए मत और आप आरंभिक समय का सदुपयोग इसी काम के लिए कर सकते हैं। लेकिन दूसरा भाग आपके लिए जरा मुश्किलों वाला कहा जा सकता है। सप्ताह के अंतिम भाग में जब भी आपके मिलन की बात होगी तब कोई ना कोई मसला आप दोनों के मध्य में स्थान बना सकता है। इस सप्ताह आपके प्रेमी जीवन में कुछ बदलाव भी देखे जा सकते हैं जिन्हें आपके आसपास के लोग भी अनदेखा नहीं कर पाएंगे। आपके अपने भीतर भी बहुत से बदलाव हो सकते हैं जिन्हें देखकर आपका प्रेमी भी हैरान हुए बिना नहीं रह पाएगा । यह बदलाव आपके लिए अच्छा ही सिद्ध होगा और भविष्य में आपको अच्छे परिणाम मिल भी सकते हैं।
आप किसी को अत्यधिक चाहते हैं और उसे अपना जीवन बनाने को भी तैयार है लेकिन क्या वह यही भावना आपके प्रति भी रख रहा है। आपने उसे मन की बात कहीं भी है या नही? आप पहले मन की बात कहें फ़िर आगे की सोचें। जब तक आप उसे कुछ बताएंगे नहीं, तब वह कैसे आपके जीवन में प्रवेश कर सकता है। वैसे भी सप्ताह का आरंभिक भाग आपके मन को बेचैन करने वाला रहेगा, इसलिए आपको सप्ताह के दूसरे भाग में मन की बात नि:संकोच कह देनी चाहिए। वैसे आपके भीतर अत्यधिक संतोष देखा जा सकता है इसलिए आप काफ़ी लंबे अरसे तक भी अपने प्रेमी की हां का इंतजार कर सकते हैं। आप जब तक खुद को सहज महसूस नही करेगें तब तक शायद ही मन की बात अपने प्रेमी को कह पाएं। आपकी इस खूबी से प्रसन्न होकर भी वह खास व्यक्ति आपका लवर बन सकता है।