मेष राशि: प्रेमी के साथ कहीं बाहर जाने से बचना चाहेगें
प्रेम संबंधों के नजरिये से आपके लिए यह सप्ताह मिश्रित फ़ल देने वाला रह सकता है। इस सप्ताह आपके खर्चे भी ज्यादा बने रह सकते हैं जिस कारण हाथ तंग होने से आप प्रेमी के साथ कहीं बाहर जाने से बचना चाहेगें। दूसरी बात यह कि रिश्ता कोई भी हो, हर रिश्ते में एक स्पेस होना बहुत जरुरी है। आपको भी अपने प्रेम संबंधों में थोडा फ़ासला देना चाहिए ताकि आपका रिश्ता अधिक फ़ले फ़ूले। कभी कभी आपको भी एक-दूसरे को स्वतंत्रता देनी चाहिए। इस सप्ताह के मध्य भाग में आप दोनों के मध्य मतभेद ज्यादा हो सकते हैं। जिससे सप्ताहांत में आपका मूड खराब रह सकता है लेकिन मूड खराब नहीं करना चाहिए। आपको तपाक से किसी बात को बेवजह तूल भी नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
वृष राशि
2 of 12
वृष राशि
प्रेम संबंधों के लिए यह पूरा सप्ताह अनुकूल कहा जा सकता है। आप कहीं दूर घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं और यह पूरा समय आपका अपने प्रेमी की बांहों में ही बीतने के योग भी बनते हैं। यदि आप घूमने नहीं भी जाते हैं तब भी अपने ही शहर में रहकर आप रोमांस का भरपूर मजा उठाएंगे। यह सप्ताह आपकी सेक्स लाईफ़ के लिए भी अनुकूल कहा जा सकता है और आपके शारीरिक संबंध भी इस सप्ताह में स्थापित हो सकते हैं। सप्ताहांत का समय थोडा सा आपके लिए परेशानी वाला हो सकता है लेकिन आप इसे शांत होकर बिताने का प्रयास करेगें तब यह प्रतिकूल समय भी बीत जाएगा । आप मन को खुश रखने का प्रयास करें ताकि मानसिक अस्थिरता से बचे रहें।
विज्ञापन
मिथुन राशि
3 of 12
मिथुन राशि
यह सप्ताह पूरी तरह से आपके हाथ में होगा कि आप इसे कैसा बनाना चाहेगें क्योंकि इस सप्ताह आपका मूड काफ़ी ज्यादा ऊपर-नीचे हो सकता है। आप बिना किसी कारण अपनी स्वतंत्रता में बाधा का अनुभव कर सकते हैं। यही बात आपको परेशान कर सकती है जबकि वास्तविकता में ऐसा होगा नहीं। यदि आपको ऐसा लगता भी है तब आपको इस बात को अपने प्रेमी के साथ शेयर करना चाहिए ताकि आपकी परेशानी का कोई हल निकल सकें। अपने प्रेम संबंधों को लेकर आप अजीबो गरीब कुछ अफ़वाहें भी सुन सकते हैं लेकिन आप इन पर ध्यान नहीं देगें तो तनाव से बचे रहेगें।
कर्क राशि
4 of 12
कर्क राशि
इस सप्ताह का आरंभ ही आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आप अपने प्रेमी से किसी तरह का कोई झूठा वादा ना करें जिससे आप दोनों के मध्य एक बडी दीवार खडी हो जाए। झूठे वादे के चलते आप ज्यादातर समय प्रेमी को मनाने में बिता सकते हैं। सप्ताह के दूसरे भाग में आपकी कुछ सुलह हो भी सकती है लेकिन अपने कामों में ज्यादा व्यस्त रहने से आप समय नहीं दे पाएंगे इससे फ़िर से आप दोनों के मध्य शीत युद्ध की सी स्थिति बनी रह सकती है। सप्ताह के तीसरे भाग में आप दोनों सभी गिले शिकवे भूलकर फ़िर से एक हो जाएंगे और आपके प्यार की पींग फ़िर से उडान भरने लगेगी ।
विज्ञापन
सिंह राशि
5 of 12
सिंह राशि
आपके लिए यह सप्ताह मिला -जुला ही कहा जा सकता है। सप्ताह का आरंभ आपके मिलन का कहा जा सकता है। आप दोनों एक-दूसरे में खोये रह सकते हैं। यदि आपके परिवार वालों को आप अपने संबंधों के बारे में बताते हैं तब आपके संबंधों को एक सूत्र में बांधने की बात भी हो सकती है। सप्ताह का दूसरा भाग उनके लिए खतरनाक सिद्ध हो सकता है जो विवाह के अतिरिक्त भी रिलेशनशिप बनाए हुए हैं। उनकी इस रिलेशनशिप की भनक परिवार को लग सकती है और एक बडा हंगामा खडा हो सकता है। अन्य लोगों के लिए सप्ताह का तीसरा और दूसरा भाग काफ़ी अनुकूल परिणाम लेकर आ सकता है।
विज्ञापन
कन्या राशि
6 of 12
कन्या राशि
इस सप्ताह आपकी अपनी बुद्धि ठीक से काम करती दिखाई नहीं दे रही है और आप इसका दोष भी अपने प्रेमी के माथे पर थोप देगें। आपके प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह बढिया नहीं कहा जा सकता है। इसमें आप दोनों के मध्य लड़ाई-झगडे अधिक नजर आते हैं। आप अपनी बातों पर एक बार अड जाएंगे तब बहुत मुश्किल होगा आपको उससे हटाना। आप बुद्धिमान व्यक्ति हैं और अभी भी अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए आपको प्रेमी के साथ सामंजस्य बिठाकर चलना चाहिए। प्रेम संबंधों को लेकर आपकी सोच में कुछ परिवर्तन आने की भी संभावना बनती है।
विज्ञापन
तुला राशि
7 of 12
तुला राशि
आपके प्रेम संबंधों का आरंभ तो एकदम तूफ़ानी रुप से होगा लेकिन जल्दी ही सप्ताह के दूसरे भाग में फ़िस्स भी हो सकता है। आप हवाई किले बनाने की बजाय जरा व्यवहारिक रुप से भी काम लेना शुरु करें। जो बात वास्तव में हो सकती हैं उन्हीं बातों पर आपको अमल करना चाहिए ना कि चांद सितारे तोडने की बात करनी चाहिए। इससे सबसे अधिक दुख आपको ही होगा । जो लोग अभी तक अकेले हैं उनके नए रिश्तों में बंधने के योग बनते हैं औए एक नए सूत्र का आरंभ उनके जीवन का देखा जा सकता है। सप्ताह का दूसरा भाग प्रेम संबंधों के लिए सहज नहीं कहा जा सकता है और यही बात सप्ताह के अंतिम भाग में भी देखी जा सकती है।
वृश्चिक राशि
8 of 12
वृश्चिक राशि
सप्ताह का ज्यादातर भाग आपके प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल ही रहने की उम्मीद बन रही है लेकिन एक भाग में किसी बात को लेकर तनाव भी देखा जा सकता है। आप अपने प्रेमी की आर्थिक रुप से सहायता कर सकते हैं और आपका प्रेमी आपके लिए इस सप्ताह भाग्यशाली सिद्ध हो सकता है। भाग्य आपके पक्ष में होने से आपके रिश्तों में पहले से अधिक मजबूती भी देखी जा सकती है। यदि आप वैवाहिक सूत्र में बंधना चाहते हैं तो सप्ताह के अंतिम भाग में अपने प्रेम संबंधों की चर्चा अपने परिवार वालों से कर सकते हैं। प्रेमी के लिए सहयोगी होने के साथ-साथ आप उसके सुख दुख के साथी भी होगें।
धनु राशि
9 of 12
धनु राशि
प्रेम संबंधों को लेकर आप काफ़ी उत्साहित नजर आएंगे और प्रेमी को लेकर घूमने भी जा सकते हैं अथवा फ़िल्म आदि का मजा ले सकते हैं। इस सप्ताह उपहारों का आदान - प्रदान भी आप दोनों के मध्य हो सकता है। यदि मिलन ना भी हुआ तब भी आप मैसेज के द्वारा एक-दूसरे से एक पल के लिए अलग नहीं होना चाहेगें। हर समय आप जुड़े रहेगें और रोमांटिक बातों का लुत्फ़ उठाएंगे। आपको अपने आसपास का महौल भी प्रेम से भरा तथा रोमांटिक नजर आएगा । नए लोगों के साथ भी नजदीकियां बढ सकती हैं जिससे मन में रोमांच भर सकता है। सप्ताह के अंतिम भाग में लडाई - झगडे की संभावना बनती है। यदि आप अपने उतावलेपन पर काबू रख सकते हैं तब इन झगडो से भी बचा जा सकता है।
मकर राशि
10 of 12
मकर राशि
सप्ताह के आरंभ में आप अपने पारीवारिक सदस्यों के साथ व्यस्त रह सकते हैं जिस कारण प्रेम संबंधों को महकाने के लिए आपके पास समय का अभाव देखा जा सकता है लेकिन आपका प्रेमी आपकी बात को समझेगा और शांत भी रहेगा । पारीवारिक जिम्मेदारियों से निपटने के बाद आप अधिक से अधिक समय अपने प्यार के साथ ही बिताना चाहेगें। जितना अधिक समय आप अपने प्रेमी को देगें उतनी ही ज्यादा मजबूती आपके संबंधों में आएगी । जो दूरी आपको पहले प्रेमी जीवन में महसूस हो रही थी वह सब इस सप्ताह में दूर हो जाएगी और नजदीकियां बढ जाएगी। पूरा सप्ताह रोमांच तथा रोमांस में बीतने की संभावना बनती है।
कुंभ राशि
11 of 12
कुंभ राशि
सप्ताह का आरंभिक समय आपका मानसिक तनाव में बीत सकता है और यह आवश्यक नहीं कि यह मानसिक तनाव आपके प्रेमी को लेकर ही हो। इसका कोई अन्य कारण भी हो सकता है। आपके इस तनाव का सारा क्रोध आप अपने प्रेमी पर निकाल सकते हैं जिससे प्रेमी मायूस हो सकता है। आप अपने दुख को प्रेमी के साथ बांटने का प्रयास करें ना कि उस पर चिल्लाकर अपने गुस्से को शांत करें। इससे तो आपके प्रेमी जीवन में नजदीकियां आने की बजाय दूरियां ही बनी रहेगी। आपको प्रेमी के प्रति आत्मीयता दिखानी चाहिए जिससे आप दोनों के संबंधों में प्रगाढता आये। सप्ताह के अन्य दिनों में आप प्रेमी का दिल बहलाने का पूरा प्रयास करेगें।
आपके छिपे हुए प्रेम संबंध खुलकर सभी के सामने आ सकते हैं और इन संबंधों का खुलासा आप का ही कोई मित्र इस सप्ताह के आरंभ में कर सकता है। इन संबंधों के खुलासे से आप झुंझला सकते हैं और व्यवहार में रुखापन भी आपके भीतर देखा जा सकता है। सप्ताह के दूसरे भाग में भी आपकी यही स्थिति बनी रह सकती है। तीसरे भाग में अपने परिवार के सहयोग से आप परेशानियों से उबरने का प्रयास करेगें और अंतिम भाग तक आप तनावमुक्त महसूस कर सकते हैं इसमें आपका प्रेमी भी पूरा सहयोग देगा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार आपके भीतर होना आरंभ हो जाएगा । आप किसी से अब अपने प्रेमी जीवन की चर्चा ना करें और पिछली बात को भूलकर आगे बढे।