फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (17 to 23 March): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 17 Mar 2025 04:04 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Vrishabh Rashifal: सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय रह सकते हैं। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने कार्यों में मनोवांछित सफलता और लाभ प्राप्त करेंगे। इस सप्ताह आपको विभिन्न स्रोतों से आय होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आप लंबे समय से विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह उससे जुड़ी बाधाएं दूर होंगी और इससे संबंधी शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह मान-सम्मान के साथ पदोन्नति का पुरुस्कार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। भूमि-भवन वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय रह सकते हैं। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में संतान पक्ष से जुड़ी चिंताएं दूर होने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रेम संबंध में यदि बीते कुछ समय से कुछे दिक्कतें चली आ रहीं थीं तो वे किसी मित्र की मदद से दूर होंगी। परस्पर संबंधों में मधुरता आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

Surya Grahan 2025 Date : कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? राशियों पर कैसा होगा इसका प्रभाव

विज्ञापन


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें