Saptahik Vrishabh Rashifal: सप्ताह के मध्य में अचानक से सोचे हुए कार्यों में बाधाएं आने से मन खिन्न रहेगा। इस दौरान आपको अपने सेहत और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बनी रहेगी।
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह भाग्य भरोसे बैठे रहने की बजाय कर्म की साख को हिलाना होगा, तभी जाकर आपको मनचाहे लक्ष्य की प्राप्ति संभव हो पाएगी। इस सप्ताह आपके भीतर कार्य को टालने की प्रवृत्ति पनप सकती है। ऐसे में आलस्य छोड़कर आज के काम को आज ही समय पर पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा हाथ आया अवसर निकल सकता है।
सप्ताह के मध्य में अचानक से सोचे हुए कार्यों में बाधाएं आने से मन खिन्न रहेगा। इस दौरान आपको अपने सेहत और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बनी रहेगी। वित्तीय दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए मध्यम फलप्रद रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। यदि आप व्यवसायी हैं तो कारोबार में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। साथ ही साथ धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें।
विज्ञापन
सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को सीनियर के साथ किसी बात को लेकर तनाव बना रह सकता है। मनचाहे पद की प्राप्ति अथवा मनचाही जगह पर तबादले की कामना पर अड़चनें आ सकती हैं। इस सप्ताह परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। किसी विषय विशेष को लेकर परिवार के सदस्यों से अनबन होने की आशंका है।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।