Saptahik Mithun Rashifal: इस सप्ताह आपको करियर और कारोबार के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध में कार्यक्षेत्र और निजी जीवन से जुड़ी कुछेक परेशानियां आपकी चिंता का कारण बनेंगी।
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आपाधापी भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपको करियर और कारोबार के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध में कार्यक्षेत्र और निजी जीवन से जुड़ी कुछेक परेशानियां आपकी चिंता का कारण बनेंगी। इस दौरान आपको अपनी उर्जा, समय आदि का प्रबंध करके चलना उचित रहेगा। मिथुन राशि के जातकों को इस पूरे सप्ताह जल्दबाजी अथवा असमंजस की स्थिति में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए।
सप्ताह में स्वजनों के प्रति आपके मन में भावनात्मक लगाव में कमी आ सकती है। इस दौरान आप अपनी ही समस्याओं में खुद को उलझा हुआ पाएंगे लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध तक चीजें पटरी पर वापस लौटती हुई नजर आएगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को किसी भी योजना में सोच-समझकर पूंजी निवेश करना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से जुड़े किसी विषय को लेकर मन चिंतित रहेगा। प्रेम संबंध और वैवाहिक संबंध को मजबूत बनाए रखने के लिए वाणी एवं व्यवहार को सही रखें तथा दूसरों के मामलों आवश्यकता से अधिक हस्तक्षेप करने से बचें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।