फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (3 to 9 March): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 02 Mar 2025 04:05 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aries Weekly Horoscope: कार्यक्षेत्र में लोग आपके कामकाज की तारीफ करते नजर आएंगे। उच्च अधिकारियों की आप पर विशेष कृपा बरसेगी। माह के मध्य में संतान की विशेष उपलब्धि से आप का मान-सम्मान बढ़ेगा। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में किए जाने वाले प्रयास का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। लंबे समय से चले आ रहे अटके कार्य पूर्ण होंगे। करियर-कारोबार में अपेक्षित लाभ और प्रगति देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में लोग आपके कामकाज की तारीफ करते नजर आएंगे। उच्च अधिकारियों की आप पर विशेष कृपा बरसेगी। माह के मध्य में संतान की विशेष उपलब्धि से आप का मान-सम्मान बढ़ेगा। कांट्रैक्ट पर काम करने वालों को बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है।

Rahu Ketu Gochar: जल्द ही राहु-केतु बदलने जा रहे अपनी चाल, इन राशि के जातकों को रहना होगा सावधान
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबार की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ है। इस सप्ताह आपके भीतर वित्तीय मामलों में योजना बनाकर कार्य करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। व्यवसाय में अपेक्षित लाभ होने पर संतोष का अनुभव होगा। आय के नये स्रोत बढ़ेंगे और संचित धन में वृद्धि भी होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में सरकारी निर्णयों से राहत मिलने की संभावना है। इस दौरान किसी महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने से भी मन प्रसन्न रहेगा। रिश्ते-नाते अनुकूल बने रहेंगे। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और आत्मीयता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। पारिवारिक सुख-शांति में वृद्धि होगी।

उपाय: प्रतिदिन शक्ति की साधना एवं दुर्गा स्तोत्र का पाठ करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें