फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope: इस सप्ताह की 4 भाग्यशाली राशियां, आर्थिक लाभ की है संभावना

Mon, 14 Dec 2020 08:07 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : rashifal
विज्ञापन

Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।

विज्ञापन

राशि
कर्क राशिवालों को होगा आर्थिक फायदा
इस सप्ताह आपको व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। पूर्व में किए गए निवेश का फायदा मिलेगा। काम-काज के सिलसिले में छोटी यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं लाभदायक होगी। युवाओं का समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के मध्य में हड्डियों और पेट से जुड़े रोग उभर सकते हैं। इस दौरान सुख-सुविधा की चीजों में अत्यधिक धन खर्च हो सकत है। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से तालमेल बना कर चलें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। अरसे बाद किसी प्रिय से मुलाकात होगी।

राशि
कन्या राशिवालों को मिलेगी सफलता
इस सप्ताह आपके रुके हुए कार्यों में सफलता के योग बनेंगे। सामाजिक एवं आर्थिक प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। इष्ट मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत बनी रहेगी। साथ ही सेहत का भी पूरा ख्याल रखना होगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से सुख में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में धर्मिक कार्यों में समय बीतेगा। संतान पक्ष की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

राशि
धनु राशि के जातकों की होगी प्रशंसा
आपको कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। वाहन क्रय-विक्रय का योग भी बन रहा है। किसी पैतृक समस्या का समाधान हो सकता है। व्यवसाय में लाभ होगा। युवाओं का समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। संतान की किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि धन के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत बनी रहेगी। अनावश्यक चीजों में धन खर्च करने से बचें, अन्यथा बाद में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर धन एवं समय दोनों का प्रबंधन करने की जरूरत रहेगी। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन

राशि
कुंभ राशि वालों का धार्मिक कार्यों में लगेगा मन
सप्ताह की शुरुआत में धार्मिक कार्यों में अधिक मन लगेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें। व्यवसाय में किसी बड़ी योजना में धन निवेश करने पर किसी शुभचिंतक की सलाह लेना न भूलें। सप्ताह के मध्य में किसी मध्यस्थ की मदद से विरोधियों के साथ संधि वार्ता होगी और विवाद का निबटारा हो जायेगा। प्रेम-प्रसंग में अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। दांपत्य जीवन को मधुर बनाने के लिए जीवनसाथी को समय दें। कठिन परिश्रम पर ही छात्रों की सफलता के योग बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें