कन्या राशि (अगस्त मासिक राशिफल)
करियर और व्यापार
अगस्त का महीना कन्या राशि के जातकों के लिए औसत परिणाम देने वाला रह सकता है। इस दौरान किसी भी चीज में अति करने से बचना बेहद जरूरी होगा, अन्यथा लाभ की जगह नुकसान या मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए शॉर्टकट अपनाने या दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद के प्रयासों पर भरोसा करना बेहतर रहेगा। महीने के पूर्वार्ध में काम का दबाव अधिक रहने के कारण मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।
महीने के दूसरे सप्ताह में खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है, इसलिए आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। इस दौरान अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और बजट के अनुसार चलने की कोशिश करें। महीने के उत्तरार्ध में विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, लेकिन आपकी समझदारी और धैर्य के कारण वे आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। व्यवसाय के लिए यह समय पूर्वार्ध की तुलना में अधिक अनुकूल रहेगा और रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं।
परिवार और रिलेशनशिप
रिश्तों के मामले में इस महीने सावधानी बरतने की जरूरत होगी। प्रेम संबंधों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं और आपसी समझ में कमी के कारण तनाव बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद या व्यवहार में कठोरता आपको परेशान कर सकती है। ऐसे में संयम और संवाद के जरिए रिश्तों को संभालने की जरूरत होगी। संतान से जुड़ी कोई समस्या चिंता का कारण बन सकती है।
स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
सेहत के लिहाज से यह महीना थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। काम का अधिक बोझ और मानसिक तनाव आपको थका सकता है। मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्क रहें और अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। वाहन चलाते समय भी विशेष सावधानी बरतें।
उपाय
प्रतिदिन गणपति की पूजा में दूर्वा अर्पित करें और गणपति अथर्वशीर्ष का श्रद्धापूर्वक पाठ करें।
August Grahan 2026: अगस्त में सूर्य और चंद्र ग्रहण क्या लेकर आ रहे हैं संकेत, जानें क्या बदलने वाला है इस बार
Grah Gochar: अगस्त में सूर्य, बुध और मंगल के गोचर से बनेंगे शुभ योग, इन राशियों को मिलेंगे तरक्की के मौके
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।