फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singh Rashifal August 2026: सिंह राशि वालों के लिए खुलेंगे नए अवसरों के द्वार, पढ़ें मासिक राशिफल

Sat, 01 Aug 2026 05:35 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Singh Rashifal August 2026: सिंह राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना बेहद शुभ रहने वाला है। आइए विस्तार में जानते हैं कि अगस्त का महीना सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।
 
विज्ञापन
Leo Monthly Horoscope August 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Leo Monthly Horoscope August 2026: सिंह राशि अग्नि तत्व की प्रभावशाली, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता वाली राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक साहसी, महत्वाकांक्षी और सम्मानप्रिय होते हैं। अपनी शर्तों पर जीवन जीना इन्हें पसंद होता है, लेकिन कई बार अहंकार और जल्दबाजी मुश्किलें भी बढ़ा सकती है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, जिन्हें आत्मबल, यश, नेतृत्व और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। आइए विस्तार में जानते हैं कि अगस्त का महीना सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन


सिंह राशि (अगस्त मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार

अगस्त का महीना सिंह राशि के जातकों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आपको हर काम में अपना शत-प्रतिशत देने की आवश्यकता होगी, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी अच्छे मौके हाथ से निकलवा सकती है। महीने के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन यही समय आपको अपनी काबिलियत साबित करने के अवसर भी देगा।

महीने के मध्य तक आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से सभी बाधाओं को पार करते हुए सफलता की दिशा में आगे बढ़ेंगे। इस दौरान मित्रों और शुभचिंतकों का सहयोग आपके मनोबल को मजबूत बनाए रखेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में यह महीना मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। निवेश के मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। मध्य अवधि में व्यवसायिक यात्राएं लाभकारी साबित होंगी और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करेंगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। 
विज्ञापन


परिवार और रिलेशनशिप
रिश्तों के मामले में इस महीने आपको संयम और समझदारी से काम लेना होगा। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी या गलत शब्दों का इस्तेमाल रिश्तों में दूरी ला सकता है। इसलिए बातचीत में मधुरता बनाए रखें और अपनी भावनाओं को सोच-समझकर व्यक्त करें। ध्यान रखें कि रिश्ते आपकी बातों से बनते भी हैं और बिगड़ते भी हैं।

स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
इस महीने आपको मानसिक दबाव और काम की अधिकता के कारण थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और समय-समय पर आराम करें। सकारात्मक सोच और संतुलित दिनचर्या आपको इन चुनौतियों से बाहर निकालने में मदद करेगी।

उपाय
प्रतिदिन सूर्यदेव को जल अर्पित करें और सूर्याष्टक का श्रद्धापूर्वक पाठ करें।

August Grahan 2026: अगस्त में सूर्य और चंद्र ग्रहण क्या लेकर आ रहे हैं संकेत, जानें क्या बदलने वाला है इस बार
विज्ञापन

Grah Gochar: अगस्त में सूर्य, बुध और मंगल के गोचर से बनेंगे शुभ योग, इन राशियों को मिलेंगे तरक्की के मौके

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें