सौंदर्य और भोग विलास के कारक ग्रह शुक्र अब गुरु के स्वाामित्व वाली राशि धनु में गोचर कर रहे हैं। शुक्र ग्रह 20 दिसंबर से लेकर 12 जनवरी तक धनु राशि में रहेंगे। आपको बता दें कि शुक्र 20 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर हो चुके हैं। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधा, प्रेम और सौंदर्य का कारक ग्रह माना गया है। कुंडली में अगर शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत है तो व्यक्ति को जीवन में सभी तरह की खुशियां और सफलताएं मिलती हैं। वैदिक शास्त्र में शुक्र को असुरों का गुरु माना गया है। शुक्र 12 जनवरी 2026 तक धनु राशि में रहेंगे फिर इसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के धनु राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं शुक्र के धनु राशि में गोचर करने से वृषभ राशि के जातकों के ऊपर किस तरह का असर देखने को मिलेगा।
शुक्र गोचर से वृषभ राशि पर प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र पहले और छठे भाव के स्वामी होकर अब आपके अष्टम भाव में गोचर कर हैं। कुंडली का आठवां भाव अचानक लाभ और हानि से संबंधित होता है। इस दौरान करियर में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अचानक से कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। शुक्र के धनु राशि में गोचर करने से व्यापार में मुनाफ़े पर असर पड़ सकता है, जो आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है। खर्चों में आपकी बढ़ोतरी हो सकती है। बचत में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। इस दौरान आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा।
अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
कुंडली में कमजोर शुक्र का प्रभाव
- जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
- कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा वह बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में मन नहीं लगता है।
कुंडली में शुक्र के मजूबत होने पर प्रभाव
- जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।