Venus Transit 2025: सुख, सुंदरता, आकर्षण, भोग-विलास और धन के कारक शुक्र ग्रह 20 दिसंबर 2025 को धनु राशि में गोचर कर चुके हैं। 20 दिसंबर 2025 को शुक्र सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधा, प्रेम और सौंदर्य का कारक ग्रह माना गया है। कुंडली में अगर शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत है तो व्यक्ति को जीवन में सभी तरह की खुशियां और सफलताएं मिलती हैं। वैदिक शास्त्र में शुक्र को असुरों का गुरु माना गया है। शुक्र 12 जनवरी 2026 तक धनु राशि में रहेंगे फिर इसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के धनु राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं शुक्र के धनु राशि में गोचर करने से मेष राशि के जातकों के ऊपर किस तरह का असर देखने को मिलेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
शुक्र गोचर से मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं और शुक्र का धनु राशि में गोचर करने से आपके नवम भाव में होगा। नवम भाव भाग्य का भाव होता है ऐसे में आपको इस गोचर से भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपकी यात्राएं सुखद और अच्छी रहेगी। करियर-कारोबार में कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनकी यह खोज पूरी हो सकती है। वहीं जो लोग व्यापार में लिप्त हैं उनको इस दौरान कोई नया आर्डर मिल सकता है। आमदनी अच्छी रहेगी और आपके खर्चो में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में जीवन साथी संग प्यार पहले के मुकाबले बेहतर रहेगा।
अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
कुंडली में कमजोर शुक्र का प्रभाव
- जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
- कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा वह बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में मन नहीं लगता है।
कुंडली में शुक्र के मजूबत होने पर प्रभाव
- जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।