फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2025: शुक्र का धनु राशि में गोचर, जानिए वृश्चिक राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?

Mon, 22 Dec 2025 05:19 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Venus Transit 2025: प्रेम, आकर्षण और धन के कारक ग्रह शु्क्र अब वृश्चिक राशि की अपनी यात्रा को पूरा करते हुए 20 दिसंबर 2025 को धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इसका वृश्चिक राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन
Venus Transit 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Venus Transit 2025:  वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्यार, आकर्षण, सुख-सुविधाओं, विलासिता, कला और फैशन जैसी चीजों का कारक ग्रह माना जाता है। धन और सौंदर्य के कारक ग्रह शुक्र अब गुरु के स्वाामित्व वाली राशि धनु में गोचर कर चुके हैं। शुक्र ग्रह 20 दिसंबर से लेकर 12 जनवरी तक धनु राशि में रहेंगे। आपको बता दें कि शुक्र 20 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर कर चुके हैं। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधा, प्रेम और सौंदर्य का कारक ग्रह माना गया है। कुंडली में अगर शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत है तो व्यक्ति को जीवन में सभी तरह की खुशियां और सफलताएं मिलती हैं। वैदिक शास्त्र में शुक्र को असुरों का गुरु माना गया है। शुक्र 12 जनवरी 2026 तक धनु राशि में रहेंगे फिर इसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के धनु राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं शुक्र के धनु राशि में गोचर करने से तुला राशि के जातकों के ऊपर किस तरह का असर देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन


शुक्र गोचर से वृश्चिक राशि पर प्रभाव
वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र सप्तम और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और शुक्र का धनु राशि में गोचर आपके दूसरे भाव में हुआ है। कुंडली का दूसरा भाव धन और कुंटुंब का होता है। परिवार में मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में तरह-तरह की बाधाएं आ सकती है। धन संबंधित मामलों में आपको विपरीत स्थितियों का सामना करना होगा। करियर के सिलसिले में आपको एक साथ कई तरह की चुनौतियों का सामना करना होगा। व्यापार में लाभ के लिए नए अवसरों की तलाश होगी। आपको अपनी पुरानी रणनीतियों पर काम करना होगा। इसके अलावा वैवाहिक जीवन में जीवन साथी संग अनबन और बहस बढ़ सकती है। रिश्चों में आपको खुशियों को बनाए रखना मुश्किलों से भरा हुआ होगा। 
विज्ञापन



अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन


कुंडली में कमजोर शुक्र का प्रभाव
- जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
- कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा वह बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में मन नहीं लगता है।

कुंडली में शुक्र के मजूबत होने पर प्रभाव
- जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें