फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2025: शुक्र का धनु राशि में गोचर, जानिए कन्या राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?

Mon, 22 Dec 2025 12:10 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Venus Transit 2025: शुक्र का धनु राशि में गोचर से कन्या राशि वालों को नौकरी में बेहतर अवसरों की प्राप्त होगी। धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा भी देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कन्या राशि पर प्रभाव।
विज्ञापन
शुक्र के राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Venus Transit 2025: धन और सौंदर्य के कारक ग्रह शुक्र अब गुरु के स्वाामित्व वाली राशि धनु में गोचर कर चुके हैं। शुक्र ग्रह 20 दिसंबर से लेकर 12 जनवरी तक धनु राशि में रहेंगे। आपको बता दें कि शुक्र 20 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर कर चुके हैं। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधा, प्रेम और सौंदर्य का कारक ग्रह माना गया है। कुंडली में अगर शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत है तो व्यक्ति को जीवन में सभी तरह की खुशियां और सफलताएं मिलती हैं। वैदिक शास्त्र में शुक्र को असुरों का गुरु माना गया है। शुक्र 12 जनवरी 2026 तक धनु राशि में रहेंगे फिर इसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के धनु राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं शुक्र के धनु राशि में गोचर करने से कन्या राशि के जातकों के ऊपर किस तरह का असर देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन


शुक्र गोचर से कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि वालों के लिए धन और सौंदर्य के दाता ग्रह शुक्र दूसरे और नवम भाव के स्वामी होते हैं। 20 दिसंबर को शुक्र का राशि परिवर्तन धनु राशि में आपके चौथे भाव में हुआ है जिसके कारण आपको वाहन, धन, मकान और माता का सुख प्राप्त होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा और करियर में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। सहकर्मियों का बेहतर प्रदर्शन  करने को मिल सकता है। इस दौरान आपके कार्यों की सराहना होगी। नौकरीपेशा लोग अपनी कार्यक्षमता का पूरी तरह से इस्तेमला करेंगे। रिश्तों में मधुरता रहेगी। जो लोग किसी तरह के व्यापार आदि से संबंधित काम करते हैं उनको व्यापार में कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। आमदनी में वृद्धि के योग हैं। वैवाहिक जीवन में जीवन साथी संग बेहतर तालमेल बना रहेगा। आमदनी के स्त्रोतों में इजाफा देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन


कुंडली में कमजोर शुक्र का प्रभाव
- जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
- कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा वह बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में मन नहीं लगता है।

कुंडली में शुक्र के मजूबत होने पर प्रभाव
- जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें