फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2025: शुक्र का तुला राशि में परिवर्तन, जानिए मेष राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Tue, 04 Nov 2025 07:14 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shukra Gochar 2025: मेष राशि वालों के लिए शुक्र दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी ग्रह और आधिपत्य होता है। 02 नवंबर को शुक्र का राशि परिवर्तन करने से यह आपके सातवें भाव में गोचर करेंगे।
विज्ञापन
शुक्र का तुला राशि में गोचर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shukra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, सुख-सुविधा, भोग-विलास, वैवाहिक जीवन और विलासिता का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ स्थिति में होते हैं वे उनको सभी तरह के सुख-सुविधाओं और भोग-विलास का सुख प्रदान करते हैं। शुक्र देव एक राशि में करीब 30 दिनों तक रहते हैं,फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। आपको बता दें कि शुक्रदेव 02 नवंबर 2025 को दोपहर 01 बजकर 05 मिनट पर तुला राशि में गोचर कर चुके हैं। आइए जानते हैं शुक्र का तुला राशि में गोचर करने से मेष राशि पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 

विज्ञापन


मेष राशि पर शुक्र के गोचर का प्रभाव
मेष राशि वालों के लिए शुक्र दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी ग्रह और आधिपत्य होता है। 02 नवंबर को शुक्र का राशि परिवर्तन करने से यह आपके सातवें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आपको अपने जीवन साथी पर कुछ अतिरिक्त धन खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं इस दौरान कुछ ऐसे खर्च आएंगे जो बेफिजूल के होंगे। करियर-कारोबार की बात करें तो नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में तनाव का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपको नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। वहीं जो लोग बिजनेस में कार्यरत हैं उनको व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा। पारिवारिक जीवन में रिश्तों को लेकर थोड़ा तनाव आ सकता है। छोटी-छोटी बातों में गलतफहमी हो सकती है, इसलिए गुस्से को कंट्रोल में करें और इस अवधि धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। सेहत में गिरावट आ सकती है। 
विज्ञापन


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन


कुंडली में कमजोर शुक्र का प्रभाव
- जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
- कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा वह बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में मन नहीं लगता है।
 

कुंडली में शुक्र के मजूबत होने पर प्रभाव
- जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें