फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार के दाता बुध और धन के दाता शुक्र का दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Tue, 02 Dec 2025 02:21 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mercury Venus Conjunction: 29 दिसंबर को धनु राशि में शुक्र और बुध का संयोग बनेगा। बुध-शुक्र की युति का प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा, लेकिन कुछ ऐसी राशियां होंगी जिनके ऊपर सबसे ज्यादा सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 4
दिसंबर माह में बुध शुक्र की युति - फोटो : adobe stock
Mercury Venus Conjunction: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं जिसके कारण समय-समय पर यह दूसरे अन्य मित्र या शत्रु ग्रहों के साथ युति का निर्माण करते हैं, जिसका देश-दुनिया के साथ-साथ मानव जीवन पर प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 29 दिसंबर को धनु राशि में शुक्र और बुध का संयोग बनेगा। बुध-शुक्र की युति का प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा, लेकिन कुछ ऐसी राशियां होंगी जिनके ऊपर सबसे ज्यादा सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। आइए जानते है कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां। 
विज्ञापन

2 of 4
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
29 दिसंबर को धनु राशि में बुध और शुक्र की युति बहुत ही शुभ और सकारात्मक साबित होगी। आपकी राशि में इन दोनों ही ग्रहों की युति आपकी राशि से पहले स्थान पर बनेगा। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। मान-सम्मान और व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर साथ आपको मिलेगा। इसके अलावा जो लोग अविवाहित हैं उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। इस दौरान आपको मुश्किल परिस्थितियों से आसानी के साथ मुकाबला करने में कामयाबी मिलेगी। 

Shani Gochar 2026: नए साल में इन राशि वालों की शनि चमकाएंगे किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन

विज्ञापन

3 of 4
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए बुध और शुक्र की युति बहुत ही लाभकारी साबित होगी। आपकी राशि में यह संयोग कुंडली के ग्याहरवें भाव में बनेगा जो आय और लाभ का स्थान होता है। इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। धन का आगमन बना रहेगा। आमदनी में इजाफा और बचत होगी। करियर-कारोबार में अच्छी ग्रोथ मिलेगी। 

Lucky Rashiyan: इन राशि वालों की दिसंबर में होगी बल्ले-बल्ले, करियर से लेकर नई नौकरी पाने में होंगे सफल

विज्ञापन

4 of 4
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध-शुक्र की युति आपके लिए बहुत ही अनुकूल साबित होगी। यह संयोग आपकी राशि से चौथे भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में आपको हर तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। जो लोग इस दौरान किसी तरह के वाहन और प्रापर्टी आदि की खरीदने के बारे मे सोच रहे हैं उनको सफलता मिल सकती है। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नई नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति और धन की प्राप्ति के योग हैं। 

Rashifal 2026: साल 2026 का वार्षिक राशिफल, जानिए जनवरी से दिसंबर तक 12 महीनों का राशिफल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें