मेष राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। नौकरी को लेकर बड़ा अपडेट मिलेगा। कामकाज में किसी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए आपको थोड़ा गंभीर और सतर्क रहना होगा। इसके अलावा रिश्तों में आपसी समझ और भरोसे को बनाए रखने की कोशिश करें।
वृषभ राशि
आपके लिए दिन सामान्य हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी-सी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। इसके अलावा पुरानी स्वास्थ्य समस्या में राहत मिलने की संभावना है। किसी पुराने परिचित से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को लाभ होगा। लेकिन फिर भी कारोबार से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसले लेना बेहतर रहेगा। पुराने उधार को धीरे-धीरे चुकाने की योजना बनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी की ओर से कोई प्यारा-सा सरप्राइज मिलने से मन प्रसन्न हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को नए लोगों से मिलकर कोई मुनाफा हो सकता है। कामकाज में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। नई योजनाओं को सफल बनाने के लिए मेहनत करनी होगी। बिजनेस में गुस्से में प्रतिक्रिया देने से बचना बेहतर रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके किसी रुके हुए काम को पूरा कर सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होती दिखाई देंगी। आसपास किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, लेकिन उसमें उलझने के बजाय पहले पूरे मामले को समझें और फिर कोई कदम उठाएं।
कन्या राशि
आपके लिए दिन परेशानियों को बढ़ाने वाला होगा। मनचाहा परिणाम न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। परिवार से जुड़े मामलों में भी समझदारी से काम लें। किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने से जुड़ी कोई योजना आज आपके मन में आकार ले सकती है।
तुला राशि
किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले सभी जरूरी पहलुओं की अच्छी तरह जांच कर लें। जल्दबाजी में किया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। वहीं, आज आपके मन में अपनी बचत या धन को किसी अच्छी योजना में लगाने का विचार आ सकता है।
वृश्चिक राशि
कारोबार से जुड़े मामलों में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को जल्दबाजी में लेने के बजाय सभी पहलुओं पर विचार करें। हालांकि, निवेश से पहले सभी जरूरी जानकारियां जुटाना बेहतर रहेगा।
धनु राशि
संतान को नौकरी या करियर के सिलसिले में कुछ समय के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। आज आपका उत्साह बढ़ सकता है और आप नए कामों को लेकर सकारात्मक महसूस करेंगे। भाई-बहनों के साथ किसी छोटी-सी बात पर बहस होने की आशंका है, इसलिए बातचीत के दौरान संयम बनाए रखें।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन लकी रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोई अच्छी खबर आ सकती है। अपने रहन-सहन में थोड़ा बदलाव करने या दिनचर्या को बेहतर बनाने की इच्छा मन में जाग सकती है। किसी भी नए अवसर का लाभ उठाने के लिए सोच-समझकर आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि
कामकाज से जुड़े मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। परिवार में किसी सदस्य के रिश्ते की बात पक्की होने से खुशी और उत्साह का माहौल बन सकता है। घर के लोगों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी।
मीन राशि
कामकाज में जल्दबाजी करने से बचें। किसी भी काम को पूरा करने के बाद उसे दोबारा जांचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। वहीं, किसी अटके हुए सरकारी काम को आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन उपयोगी साबित हो सकता है।
8 फरवरी 2027 तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, नौकरी-व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।