मेष राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। कामकाज के दौरान आपके मन में कुछ नए विचार आएंगे। बिजनेस को लेकर शानदार योजनाएं बनाएंगे। अपनी योजनाओं पर ध्यान दें और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करते रहें।
वृषभ राशि
आज विवाह की बात पक्की हो सकती है। वहीं, नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। अपनी योग्यता के अनुरूप अवसर मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ अनावश्यक बहस से बचना बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ किसी खुशी के मौके पर छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। लंबे समय से चल रहे किसी कानूनी मामले में भी राहत मिलने की उम्मीद है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को हर कदम आज सोच-विचार के साथ उठाना होगा। किसी रिश्तेदार से मिली खबर आपका मन उदास कर सकती है। इसके अलावा सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को खुशियां आज मिलेगी। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए दिन और भी खास रहेगा। पढ़ाई से जुड़ी परेशानियां दूर होने की संभावना है। हालांकि, सेहत से जुड़ी किसी छोटी परेशानी को नजरअंदाज न करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को सफलता मिलेगी। किसी यात्रा पर आज का दिन हंसी-खुशी और सकारात्मकता के साथ बीत सकता है। रिश्तों में मिठास बनाए रखने के लिए खुलकर बातचीत करें। व्यापार में समझदारी के साथ विचार साझा करना बेहतर रहेगा।
तुला राशि
लोगों के साथ बातचीत करते समय अपनी निजी बातों को साझा करने में सावधानी बरतें। यदि आप सोच-समझकर खर्च करेंगे, तो घर को बेहतर बनाने की इच्छा भी पूरी कर पाएंगे।
वृश्चिक राशि
सेहत को लेकर लापरवाही न करें, क्योंकि पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा परेशान कर सकती है। निवेश से जुड़े मामलों में अनुकूल अवसर मिलने की संभावना है, लेकिन कोई भी फैसला सोच-समझकर लें।
धनु राशि
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई उत्साहजनक खबर मिल सकती है। सामाजिक सेवा से जुड़े किसी काम में सम्मान मिलने से आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। मेहनत जारी रखें और मिलने वाले अवसरों का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें।
मकर राशि
किसी विवाद में उलझने से बचें, क्योंकि बेवजह की बहस आपका समय और ऊर्जा दोनों खराब कर सकती है। परिवार या कामकाज से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। कोई आपसे मिलने भी आ सकता है।
कुंभ राशि
घर या कार्यस्थल पर किसी उपकरण में तकनीकी खराबी आने से परेशानी और खर्च बढ़ सकता है। किसी जरूरी काम के सिलसिले में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार का माहौल शांत रखने की कोशिश करें और महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें।
मीन राशि
परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी जरूरी काम को पूरा करने की दिशा में उठाया गया कदम सफल हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी के साथ विचारों का टकराव होने की आशंका है।
शरद पूर्णिमा पर इन 3 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, धन लाभ के साथ बढ़ेगा सम्मान
2027 में मेष सहित इन राशि के लोगों पर होगी शनि की नजर, बिजनेस-नौकरी में लापरवाही पड़ेगी भारी
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।