फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगाली लाते हैं घर के मंदिर में रखे बासी फूल, ये चीजें भी हैं अशुभ

Sat, 10 Mar 2018 02:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार घर में लाख पूजा-पाठ होने के बावजूद परेशानियां खत्म होने का नाम ही नहीं लेती हैं। पैसा होने के बाद भी आर्थिक तंगी झेलनी पड़ती है और बीमारी और झगड़े रोजाना होते हैं। इन सबकी वजह आपके घर में मौजूद कुछ चीजें भी हो सकती हैं। हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही कुछ चीजें, जिन्हें घर से दूर करने से आपकी सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन


- घर में भूलकर भी टूटा हुआ गिलास ना रखें। टूटे या चटके हुए बर्तनों से घर में पैसे की दिक्कत होती है।

- घर के मंदिर में अगर पिछले दिन के बासी फूल हैं तो उसे फौरन हटा दें। भगवान को हमेशा ताजे खिले हुए फूल ही चढ़ाएं।

- यदि घर के किसी भी नल से पानी टपकता है तो यह आने वाली आर्थिक परेशानी का संकेत है। 

- घर में दीवारों पर दरार पड़ना भी घर की माली हालत दर्शाता है। अगर दीवार में दरार आ गई है तो उसे तुरंत ठीक करा लें।

- अगर घर के अंदर या छत पर फालतू समान या कबाड़ पड़ा है तो उसे हटवा लें। इन चीजों से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और ऐसे घर में प्रवेश नहीं करतीं।

- यदि घर में मकड़ी ने बहुत जाले बना लिए हैं तो समझिए कि घर में धन आने का रास्ता रुक गया है। इसलिए समय-समय पर इन जालों को साफ करते रहिए।

- घर में कबूतर का घोसला भी अशुभ संकेत माना जाता है। अगर घर में कहीं भी कबूतर ने घोसला बना रखा है तो उसे हटा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें