Surya Mangal Yuti 2025: दिवाली से पहले 13 अक्टूबर को मंगल तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 17 अक्तूबर को ग्रहों के राजा सूर्य भी तुला राशि में आ जाएंगे। इस तरह से तुला राशि में मंगल-सूर्य की युति होने से आदित्य मंगल राजगोग का निर्माण होगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Surya Mangal Yuti 2025: अक्तूबर का महीना ग्रहों के गोचर और दूसरे ग्रहों के साथ युति बनाने के हिसाब से बहुत ही खास माना जा रहा है। इस वर्ष 20 अक्तूबर 2025 को दिवाली है लेकिन उसके पहले ही सूर्य और मंगल की युति बनने जा रही है। आपको बता हैं कि अक्तूबर माह में तुला राशि में सूर्य और मंगल की युति होने वाली है। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। इस वर्ष दिवाली से पहले 13 अक्टूबर को मंगल तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 17 अक्तूबर को ग्रहों के राजा सूर्य भी तुला राशि में आ जाएंगे। इस तरह से तुला राशि में मंगल-सूर्य की युति होने से आदित्य मंगल राजगोग का निर्माण होगा। इस राजयोग के निर्माण से कुछ राशि वालों के जीवन में शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपके साहस और आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि होगी। आइए जानते हैं दिवाली से पहले किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आदित्य मंगल राजयोग बहुत ही शुभ साबित होगा. आपकी राशि से मंगल-सूर्य की युति से बना मंगल आदित्य राजयोग सप्तम भाव में होगी। ऐसे में आपके लिए कुछ सुनहरे अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यापार में जो काम लंबे समय से रुका हुआ था वह पूरा होगा। इस योग के प्रभाव से आपके अधूरे काम पूरे होंगे। इस दौरान आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए भी मंगल-सूर्य की युति बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होगा। इन दोनों ही ग्रहों की युति से बना आदित्य मंगल राजयोग आपकी राशि के छठे भाव में होगा। ऐसे में जिन लोगों का कोई मामला कोर्ट-कचहरी में लंबे समय से लंबित था उसमें से आपको निजात मिल सकती है। जिन लोगों का कोई वाद-विवाद चल रहा है उससे आपको राहत मिलेगी। करियर के लिहाज से आने वाला समय अच्छा रहेगा और जो लोग नौकरी की तलाश में उनको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। भाग्य का साथ मिलने से थोड़े से ही प्रयासों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आपके लग्न भाव में आदित्य मंगल राजयोग बहुत ही शुभ साबित होगा। आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी जिससे आपका व्यापार और आर्थिक स्थिति में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस दौरान आपको कहीं से अचानक से धन की प्राप्ति होगी। इस दौरान जिन लोगों का कहीं पैसा फंसा हुआ था वह निकल सकता है। आय के स्त्रोतों में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको लंबी दूसरी की यात्राएं करनी पड़ सकती है। Lucky Zodiac Signs: शनि पर सूर्य की दृष्टि से इन पर बरसेगा धन और मिलेगी अपार सफलता