फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल-सूर्य की युति से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर-कारोबार में वृद्धि के योग

Wed, 16 Jul 2025 01:23 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Mangal Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास, राजनीति, नौकरी और पिता का कारक माना गया है वहीं मंगल ग्रह को साहस, रक्त, युद्ध, क्रोध और प्रॉपर्टी का कारक माना गया है। तुला राशि में मंगल-सूर्य की युति से कुछ राशि वालों को जबरदस्त फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
तुला राशि में मंगल- सूर्य की युति - फोटो : adobe stock
Surya Mangal Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि बदलते हैं जिससे जातकों के जीवन पर इसका विशेष प्रभाव पड़ता है। अक्तूबर माह में दो प्रमुख ग्रहों की युति होने वाली है। सूर्य और मंगल ग्रह तुला राशि में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास, राजनीति, नौकरी और पिता का कारक माना गया है वहीं मंगल ग्रह को साहस, रक्त, युद्ध, क्रोध और प्रापर्टी का कारक माना गया है। तुला राशि में मंगल-सूर्य की युति से कुछ राशि वालों को जबरदस्त फायदा मिल सकता है। कुछ राशि वालों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं वो भाग्यशाली राशियां। 
विज्ञापन

2 of 4
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए मंगल-सूर्य की युति बहुत ही अनुकूल साबित होगी। यह युति आपकी राशि से लग्न भाव में बनने जा रही है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास और जोश में बढ़ोतरी हो सकती है। लोगों से मेल-मिलाप का सिलसिला कायम रहेगा। इस दौरान आपके मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा। आय के स्त्रोतों में इजाफा होगा और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। जो लोग नौकरीपेशा है उनको नई नौकरी के कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यो में जल्दी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक लोगों का जीवन खुशहाल होगा, वहीं अविवाहित लोगों को विवाह के कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
अक्तूबर माह में मंगल और सूर्यदेव का संयोग बहुत ही अच्छा रहेगा। मंगल-सूर्य की यह युति आपके लाभ और आय के स्थान पर बन रही है जिससे आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा होगा। आपकी धन प्राप्ति करने की इच्छा पूरी होगी और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। जो लोग नया मकान और जमीन की खरीदारी करना चाह रहे हैं उनके लिए यह युति अच्छी रहेगी। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। 

Panchang: क्या होता है पंचांग, इसे कैसे देखा जाता है? जानिए ज्योतिष में इसका महत्व

विज्ञापन

4 of 4
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए मंगल-सूर्य की युति बहुत ही अनुकूल साबित होगी। कार्यों में सफलता मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं जिससे आपकी आमदनी में अच्छा-खासा इजाफा होगा। जो लोग किसी कारोबार से जुड़े हुए हैं उनके लिए अच्छा समय है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के प्रमोशन और वेतन में वृद्धि होने से खुशी मिलेगी। आने वाला समय कुंभ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। 

Sawan 2025: सावन में शुक्र, मंगल और बुध की बदलेगी चाल, इन चार राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें