मकर राशि वाले अब शनि की साढ़ेसाती से मुक्त हो चुके हैं।
- फोटो : adobe stock
शनि के 29 मार्च को ढाई साल बाद कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करते ही कई तरह के योगों का निर्माण हुआ है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। जिनका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर किसी न किसी तरह से जरूर पड़ता है। अप्रैल का महीने में मीन राशि में कई ग्रहों का योग बनने को देखना पड़ रहा है। आपको बता दें कि शनि के गोचर करने के बाद मीन राशि में सूर्य, बुध, राहु, शुक्र और अस्त शनि जैसे ग्रह मौजूद है, जिससे पंचग्रही योगों का निर्माण हुआ है, लेकिन अब जब सूर्य का गोचर मीन राशि से मेष राशि में होगा तब चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। पंचग्रही योग में सूर्य-शनि की युति होने कुछ राशि वालों को परेशानियां आ रही थी, लेकिन जब सूर्य मीन राशि को छोड़ देंगे तक कुछ राशि वालों की किस्मत में बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मीन राशि में चतुर्ग्रही योग से किन-किन राशि वालों को फायदा मिलेगा।
मकर राशि
मकर राशि वाले अब शनि की साढ़ेसाती से मुक्त हो चुके हैं। जिसके कारण अब इस राशि के जातकों की कुंडली के तीसरे भाव में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हुआ है। लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। लंबे समय से जो काम रुके हुए थे वे अब पूरे होंगे। वेतन-वृद्दि मके योग हैं।
Mangal Gochar 2025: मंगल का कर्क राशि में गोचर, जानिए किस राशि पर होगा सबसे ज्यादा प्रभाव
कुंभ राशि
यह चतुर्ग्रही योग आपके दूसरे भाव यानी धन के भाव में बना हुआ है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। कई माध्यमों से आप बेतहाशा लाभ कमाने में कामयाब होंगे। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। जो काम लंबे समय से अटका हुए थे वे अब पूरे होंगे। परिवार के संग अच्छा समय बीतेगा। नई योजनाएं कारगर साबित होंगी। अधूरा काम जल्द पूरा होगा। आपको अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
मीन राशि
आपकी राशि में ये चतुर्ग्रही योग चौथे भाव में बनने वाला है। ऐसे में आपको अचानक लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। बिजनेस में अच्छी डील आपको हासिल हो सकती है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपके कामों की तारीफ होगी। जीवन में छोटी-मोटी समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपका रूझान अध्यात्म की तरफ झुकेगा।
Mangal Gochar 2025: मंगल का कर्क राशि में गोचर, जानिए आपकी राशि पर कैसा होगा असर