सूर्यदेव हर माह राशि बदलते हैं जिससे पूरी राशि चक्र का एक पूरा चक्कर लगाने में एक साल का समय लगता है। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता और पद-प्रतिष्ठा पर खास प्रभाव पड़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य 15 मई को मेष राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए वृषभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर देखने को मिलेगा। लेकिन इन सब में कुछ राशि वालों के ऊपर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं सूर्य के वृषभ राशि में गोचर करने से किन-किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
सूर्य गोचर और मेष राशि पर प्रभाव
सूर्य का वृषभ राशि में गोचर करने से मेष राशि के जातकों के ऊपर काफी शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। सूर्यदेव मेष राशि के जातकों के लिए उनके धन भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में सूर्य के गोचर से मेष राशि वालों को धन लाभ होता हुआ दिखाई देगा। व्ंयापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है।
सूर्य गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर किसी चमत्कार से कम नहीं रहेगा। आपकी राशि में यह गोचर आपके लिए करियर में तरक्की के योग दिलाएगा। नौकरी में प्रमोशन के अवसरों में वृद्धि होगी।
सूर्य गोचर और कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर आपके भाग्य के स्थान पर होगा जिससे आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। करियर में बेहतर अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।