फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर को शुक्र का तुला राशि में गोचर, इन राशियों की आमदनी में वृद्धि के योग

Thu, 12 Nov 2026 07:12 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

22 नवंबर को सुख, धन और भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र अपनी स्वराशि तुला राशि में गोचर होंंगे, इससे कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई देगा। 
विज्ञापन
शुक्र का कर्क राशि में गोचर 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र 22 नवंबर 2026 अपनी ही राशि तुला में प्रवेश करेंगे। शुक्र अपनी स्वराशि में 01 जनवरी 2027 तक रहेंगे। शुक्र तुला राशि में गोचर कुछ राशि वालों के लिए विशेष फलदायी साबित हो सकता है। इस गोचर से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिलेगा। आर्थिक उन्नति के योग हैं। करियर-कारोबार में लाभ और तरक्की के अवसर मिलेंगे। आइए जानते हैं शुक्र के गोचर करने से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


कर्क राशि
  • शुक्र के स्व राशि में गोचर करने से कर्क राशि वालों की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। 
  • इस दौरान जो काम नहीं हो पा रहे थे वह पूरे होंगे और लंबे समय से अटकी आपकी कोई योजना पूरी होगी।
  • पैतृक संपत्ति के मामलों में आपको कानूनी जीत मिलेगी। पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। 
  • नौकरीपेशा लोगों को लाभ के अच्छे और भरपूर मौके मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि के योग हैं। 

सिंह राशि
  • शुक्र के तुला राशि में गोचर का सिंह राशि वालों पर सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। 
  • आपके आत्मविश्वास में वृद्धि और मेहनत का उचित फल मिलेगा। 
  • जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के लिए बेहतर मौके मिलेंगे। 
  • आर्थिक लाभ की हासिल करने के अच्छे योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नया और ऊंचा मुकाम हासिल होगा। 
  • व्यापार में बेहतर डील आने वाले दिनों समय में आपको देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

वृश्चिक राशि
  • शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और अनुकूल रहेगा।
  • आमदनी के नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी। करियर में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है।
  • तरक्की के नए-नए रास्ते खुल सकते हैं और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं।

मकर राशि 
  • मकर राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर लाभ के कई नए अवसर लेकर आ सकता है। 
  • भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। धन अर्जित करने के अच्छे अवसर मिलेंगे। 
  • करियर-कारोबार में आपको कोई नई डील हासिल होने की संभावना है। 
  • पैतृक संपत्ति की खरीद की योजना बना सकते हैं।

शुक्र मार्गी 2026: 14 नवंबर से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी और कारोबार में होगा लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें