Shukra Gochar 2025: ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्यार, सौंदर्य, कला और ऐश्वर्य, सुख-सुविधाएं और इच्छाओं का कारक ग्रह होता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह अच्छे होते हैं उनके जीवन में धन, सुख और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।
Shukra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह शुभ ग्रह माना जाता है। यह मीन राशि में उच्च के और कन्या राशि में राशि नीच के होते हैं। शुक्र को दो राशियां का स्वामित्व प्राप्त है वृषभ और तुला। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्यार, सौंदर्य, कला और ऐश्वर्य, सुख-सुविधाएं और इच्छाओं का कारक ग्रह होता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह अच्छे होते हैं उनके जीवन में धन, सुख और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। आपको बता दें शुक्र ग्रह 02 नवंबर 2025 को तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। शुक्र के गोचर करने से कुछ राशि वालों को शुभ और अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।
विज्ञापन
2 of 4
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
शुक्र का तुला राशि में गोचर का इन राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्रदेव दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं और अब शुक्र का गोचर तुला राशि में होने से यह आपके सातवें भाव में संचरण करेंगे। शुक्र का अपनी स्वराशि तुला में गोचर करने से आपकी सुख-सुविधाओं ओर यात्रा के योग बन रहे हैं। मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर करियर के मौर्चे पर आपको नई नौकरी के अवसर हासिल हो सकते हैं। यह नौकरी विदेशों सें संबंधित हो सकती है। इस दौरान करियर में एक नए तरह के मुकाम को हासिल करने में आपको कामयाबी मिलेगी। व्यापार के लिए लिहाज से शुक्र का तुला राशि में गोचर मेष राशि वालों को अधिक से अधिक मुनाफा दिलवा सकता है। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। अगर आर्थिक मोर्चे के बात करें तो आपको अच्छा खासा धन प्राप्त हो सकता है। इस दौरान दौस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग आपको मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। साथी संग कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र पहले यानी लग्न और छठे भाव के स्वामी हैं। शुक्र तुला राशि में गोचर करने से यह आपके छठे भाव में होंगे। ऐसे में आपको सुख-सुविधाओं का पूरा आनंद प्राप्त करने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और भरपूर लाभ मिलेगा। करियर में सफलता और लाभ के अवसरों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में अच्छी पोजिशन मिल सकती है। व्यवसाय में नया काम होने से आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। इस दौरान कोई बड़ी आर्थिक सफलता मिल सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शुक्र आपके दूसरे और नवम भाव के स्वामी होकर दूसरे भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का दूसरा भाव धन का और नवम भाव भाग्य का होता है। इससे शुक्रदेव आपके धन लाभ, पारिवारिक सुख और संपत्ति में वृद्धि हो सकती हैं। करियर के क्षेत्र में अच्छा परिणाम देखने को मिल सकता है। व्यवसाय में अच्छे मुनाफे की संभावना रहेगी और आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए लाभदायक रहेगा। इस दौरान जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।