शुक्र गोचर
- फोटो : amar ujala
भौतिक सुख, भोग विलास, प्रेम, सौंदर्य, कला, धन और सिनेमा के कारक ग्रह शुक्र 15 सितंबर 2025 को प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्रदेव सिंह राशि में रात 12 बजकर 06 मिनट पर प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, सुंदरता और धन का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह को दो राशियों का स्वामित्व प्राप्त है वृषभ और तुला राशि। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र मजबूत होते हैं वे बहुत ही सुंदर, आकर्षक, विनम्र और प्रेम से संपन्न होते हैं। इनके जीवन में कभी भी धन की कोई कमी महसूस नहीं होती है। लेकिन अगर किसी की कुंडली में शुक्र कमजोर हैं तो व्यक्ति के जीवन में धन के साथ-साथ प्रेम जीवन में परेशानियों से घिरा हुआ होता है। शुक्र के सिंह राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं शुक्र के गोचर का प्रभाव सिंह राशि के जातकों पर किस तरह पड़ेगा।