शुक्र गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव
शुक्र देव मिथुन राशि के जातकों के लिए उनकी कुंडली के पंचम और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। अब 15 सितंबर को जब शुक्र का गोचर सिंह राशि में होगा तब यह आपके तीसरे भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का तीसरा भाव साहस और पराक्रम का होता है। ऐसे में शुभ ग्रह माने जाने वाले ग्रह शुक्र के गोचर करने आपके जीवन में खुशियां आएंगी। आर्थिक स्थिति में इजाफा और लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। निजी जीवन में अगर किसी के साथ आपका प्रेम संबंध है रिश्तों में मजबूती आएगी और प्रेम जीवन पूर्ण रहेगा। आपके लिए आना वाला समय बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। करियर में तरक्की के योग के संकेत हैं।
कुंडली में कमजोर शुक्र का प्रभाव
- जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
- कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा वह बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में उसका मन नहीं लगता।
Lucky Rashiyan: 13 सितंबर से इन राशि वालों को करियर में मिलेंगे मनचाहे परिणाम, सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन
कुंडली में शुक्र के मजूबत होने पर प्रभाव
- जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।