फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar 2025 : 26 नवंबर तक तुला राशि में रहेंगे शुक्र, इन राशियों को मिलेगा लग्जरी जीवन जीने का आनंद

Mon, 03 Nov 2025 12:40 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shukra Gochar 2025: 02 नवंबर 2025 को सुख, सौंदर्य, वैभव और ऐशोआराम के कारक ग्रह शुक्र अपनी स्वराशि तुला में गोचर कर चुके हैं। शुक्र तुला राशि में 26 नवंबर तक रहेंगे, फिर इससे बाद मंगलदेव की राशि वृश्चिक में प्रवेश कर जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 13
शुक्र गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव - फोटो : Amar Ujala
Shukra Gochar 2025: 02 नवंबर 2025 को सुख, सौंदर्य, वैभव और ऐशोआराम के कारक ग्रह शुक्र अपनी स्वराशि तुला में गोचर कर चुके हैं। शुक्र तुला राशि में 26 नवंबर तक रहेंगे, फिर इससे बाद मंगलदेव की राशि वृश्चिक में प्रवेश कर जाएंगे। इस तरह से शुक्र ग्रह तुला राशि में लगभग 24 दिनों तक रहेंगे। शुक्र का तुला राशि में जो कि इनकी खुद की राशि होती है उसमें गोचर करने से कई राशि वालों को आने वाले समय में इसका भरपूर लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के के लिए शुक्र ग्रह का गोचर कैसा रहेगा। 

Weekly Lucky Zodiac Sign: इस सप्ताह इन 3 राशियों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन, बनेंगे अटके काम


 
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि-
आपकी राशि से शुक्र का गोचर सप्तम भाव में हुआ है जो विवाह, साझेदारी और दांपत्य का भाव होता है। ऐसे में आपके प्रेम, समर्पण और वैवाहिक संबंधो में मधुरता लाएगी। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। इस तरह से गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। कार्य-व्यापार में उन्नति होगी। साझा व्यापार करना चाहें तो यह अवसर अनुकूल रहेगा। 

Astrology: विवाह में देरी के पीछे ये ग्रह होते हैं जिम्मेदार, जानिए कुंडली में विवाह न होने के संकेत
 
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
शुक्रदेव आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का छठा भाव शत्रु, रोग और ऋण का होता है। इस तरह से आपको कार्यक्षेत्र में आपको विजय दिलाएगी। लाभ के अवसरों में आपको कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।  गुप्त शत्रुओं से बचते रहें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहरी ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा। स्वास्थ्य के नजरिए यह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। 

Guru Shukra Kendra Yog: 3 नवंबर से गुरु-शुक्र का केंद्र योग बनाएगा चमत्कार, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत

4 of 13
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
शुक्र का गोचर आपके लिए पंचम भाव में रहेगा। कुंडली का पंचम भाव प्रेत, शिक्षा, संतान सुख का होता है। ऐसे में इस मामलों में आपको हर तरह का लाभ मिलेगा। संतान की तरफ कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। रोजगार के नए अवसर आएंगे। सरकारी विभागों में भी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि-
शुक्र के गोचर करने से यह आपकी राशि से चौथे भाव में गोचर करेंगे ऐसे में यह आपको सभी तरह के सुखों में वृद्धि करवाएंगे।कुंडली का चौथा भाव सुख, माता और वाहन होता है। इस तरह से आपके भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। घर परिवार का अच्छे तरीके से देखभाल करेंगे।  मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। मकान-वाहन का क्रय कर सकते हैं। काफी दिनों की लंबित पड़ी योजनाएं कारगर सिद्ध होगी। 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि-
शुक्र के तुला राशि में गोचर करने से सिंह राशि वालों के लिए यह तीसरे भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का तीसरा भाव साहस और पराक्रम का होता है। ऐसे में आपको कार्य कुशलता, पराक्रम, साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र और किसी दूसरे मामले में लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म और आध्यात्म के प्रति अधिक खर्च करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि-
कन्या राशि के लिए शुक्र का गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा। दूसरा भाव धन, वाणी और परिवार का होता है। ऐसे में इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आय में वृद्धि के योग हैं धन अर्जित करने में आपको कामयाबी मिलेगी। इस दौरान किसी उलझे हुए मामलों में अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहे। षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। 

8 of 13
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि-
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का अपनी स्वराशि तुला में मे गोचर आपके लग्न भाव में होगा। इससे आपके स्वास्थ्य, आकर्षण  और प्रभाव मे वृद्धि देखने को मिलेगी। कार्य-व्यापार में तो उन्नति होगी ही नौकरी में भी नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी विभागों में रुके कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। 

9 of 13
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर आपके द्वादश भाव में होगा। द्वादश भाव विदेश और खर्चों का होता है। ऐसे में इस दौरान आपके खर्चो में वृद्धि होगी। जो लोग विदेश से जुड़े हुए हैं उनको इस दौरान अपने संपर्को का खास फायदा मिलने के योग हैं। राशि से बारहवें  व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कार्य व्यापार में तो उन्नति तो देगा ही विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च कराएगा। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। 

10 of 13
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि- 
02 नवंबर को शुक्र का तुला राशि में गोचर होने से यह आपके एकादश भाव में होगा। कुंडली का एकादश भाव आय, लाभ और प्रसिद्धि का होता है। ऐसे में आय के स्त्रोतों में वृद्धि के योग बनेंगे। धन अर्जित करने में आपको कामयाबी मिलेगी। राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। आय के अनेक साधन बढ़ेंगे। लिए गए निर्णयों की सराहना होगी। 

11 of 13
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि-
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र दशम भाव जो कि कर्म भाव होता है वहां पर गोचर करियर के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। लाभ के बेहतरीन अवसरों में वृद्धि होगी। इस दौरान आपके कार्यक्षेत्र में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बनेंगे। राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। जमीन जायदाद संबंधी अन्य मामले भी सुलझेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन और नई नौकरी की तलाश कर रहे हों तो उस दृष्टि से यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। 

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि-
शुक्र के गोचर करने से आपके भाग्य में वृद्धि के योग हैं।  आपकी राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। धर्म और आध्यात्म के मामलों में रुचि और बढ़ेगी। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। भाग्योन्नति तो होगी ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। आपके लिए किसी सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि-
शुक्र देव आपकी राशि से आठवें भाव में 26 नवंबर तक गोचर करेंगे। आपकी राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेष करके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। उतार-चढ़ाव के बावजूद आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें