daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
लग्न भाव में शुक्र
जिन जातकों की जन्मकुंडली के लग्न भाव में प्रेम और सुख के कारक ग्रह शुक्र विराजमान होते हैं, ऐसे जातक बहुत ही सुंदर होत हैं। लग्न में शुक्र ग्रह होने पर जातक नई-नई चीजों का शौकीन होता है। ऐसे जातक भोग-विलास की वस्तुओं की तरफ जल्दी आकर्षित होता है।
मेष राशि पर शुक्र का प्रभाव- मेष राशि के जातकों के लिए शुक्रदेव आपके दूसरे भाव और सातवें भाव के स्वामी हैं और 2 दिसंबर 2204 को आपके दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। आय के साधन तो बढ़ेंगे। उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत बनेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे।
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे भाव में शुक्र
जब किसी जातक की कुंडली के दूसरे भाव में शुक्र ग्रह मौजूद होते हैं तो ऐसा बहुत ही बुद्धिमान और आकर्षक व्यक्तित्व वाला होता है। ऐसे लोग बहुत ही मीठा बोलने वाले होते है।
वृषभ राशि पर शुक्र गोचर का प्रभाव- वृषभ राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह आपके लग्न और छठे भाव के स्वामी हैं। शुक्रदेव का गोचर आपके नवम भाव में होने जा रहा है। कुंडली का नवम भाव धर्म और भाग्य का भाव होता है। राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र धर्म और आध्यात्म में अत्यधिक रुचि प्रदान करेंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपके जो काम रुके हुए थे वह पूरे होंगे। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तीसरे भाव में शुक्र
जब कुंडली के तीसरे भाव में शुक्र होते हैं तो जातक बहुत ही मौज-मस्ती और धूमने फिरने वाला होता है।
मिथुन राशि पर शुक्र गोचर का प्रभाव - मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र देव पंचम और द्वादश भाव के स्वामी होकर अब आपके आठवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस भाव में गोचर होने से आपको कार्यक्षेत्र में षडयंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य के मामलों भी आपको सतर्कता बनानी होगी। कुछ मामलों में शुक्र का मकर राशि में गोचर आपके लिए बेहतरीन और लाभकारी रहने वाला साबित होगा। अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। अगर आपका कोई कोर्ट-कचहरी में मामला चल रहा है था वह समझदारी के साथ हल होगा।
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
चौथे भाव में शुक्र
कुंडली का चौथा भाव वाहन, जमीन-जायदाद, भौतिक सुख और माता से सुख का विचार किया जाता है जब कुंडली के इस भाव में शुक्र होते हैं तो जातक को इन क्षेत्रों से शुभ समाचार ही प्राप्त होते हैं।
कर्क राशि पर शुक्र गोचर का प्रभाव - कर्क राशिचक्र में चौथी राशि होती है। कर्क राशि के जातकों के लिए सुख समृद्धि के दाता शुक्रदेव आपके चतुर्थ और एकादश भाव के स्वामी हैं जो 2 दिसंबर को गोचर करके आपके सातवें भाव में संचरण करेंगे। कुंडली का सातवां भाव साझेदारी और जीवनसाथी से जुड़ा होता है। राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव शुभ रहेगा। जीवनसाथी संग मधुर संबंध बना रहा है। जो जातक किसी के साथ प्रेम संबंधी मामलों में हैं उनके जीवन में भी प्रगाढ़ता आएगी। कार्य-व्यापार में तो उन्नति होगी ही किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
daily rashifal
- फोटो : daily rashifal
पंचम भाव में शुक्र
कुंडली के पंचम भाव में शुक्र होने पर जातक धार्मिक स्वभाव और दान-पुण्य करने वाला होता है।
सिंह राशि पर शुक्र गोचर का प्रभाव - 2 दिसंबर 2024 को शुक्र का गोचर आपके छठे भाव में होगा, वहीं सिंह राशि के जातकों के लिए कुंडली में शुक्रदेव तीसरे और दसवें भाव के स्वामी हैं। आपकी कुंडली के छठे भाव में शुक्र का गोचर अच्छा नहीं रहेगा। इस दौरान आपको बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके ऊपर आपके शत्रु हावी हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको यात्रा सावधानी पूर्वक करनी होगी।
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
छठे भाव में शुक्र
कुंडली का छठा भाव रोग, शत्रु और कर्ज से संबंधित होता है। कुंडली के इस भाव में शुक्र के होने पर जातक को अच्छे और बुरे दोनों ही तरह के प्रभाव देखने को मिलते हैं।
कन्या राशि पर शुक्र गोचर का प्रभाव - कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और नवम भाव के स्वामी हैं। 2 दिसंबर को इनका गोचर आपके पंचम भाव में होने जा रहा है। कुंडली का पंचम भाव विद्या, बुद्धि और संतान का होता है। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्ति के लिए और प्रयास करें। इस गोचर से आपको संतान का सुख अच्छा मिलेगा। ग्रहों की स्थिति मजबूत होने से कार्यों में सफलता प्राप्ति होगी। परिवार के सदस्यों को साथ मिलेगा।
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सप्तम भाव में शुक्र
कुंडली के सातवें भाव में शुक्र के होने पर जातक भोग-विलास की चीजों की तरफ ज्यादा आकर्षित होता है।
तुला राशि पर शुक्र गोचर का प्रभाव- तुला राशि वालों के लिए शुक्र आपके लग्न और आठवें भाव के स्वामी होकर अब 2 दिसंबर 2024 के बाद से यह आपके चौथे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। कुंडली का चौथे भाव से भूमि, भवन, माता और वाहन का विचार किया जाता है। चौथे भाव में यानी सुख भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए शुभफलदायी साबित होगा। लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों का निपटारा होगा। जो लोग किसी प्रॉपर्टी आदि में निवेश करना चाह रहे हैं उनके लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा है। सुखद समाचार के प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
आठवें भाव में शुक्र
जब किसी जातक की कुंडली के आठवें भाव में शुक्र विराजमान होते हैं। जातक सुंदर, विद्वान और धर्म-कर्म के कार्यों के तरफ रुझान रखता है।
वृश्चिक राशि-पर शुक्र गोचर का प्रभाव- 2 दिसंबर 2024 को शुक्रदेव का गोचर आपके साहस और पराक्रम भाव तृतीय में करने जा रहे हैं। शुक्रदेव वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कुंडली के सातवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं। इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। कठिन कार्यों में अब जल्द ही कामयाबी मिलेगी। धन की आवक बढ़ेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। मन दान-पुण्य के कामों में भी लगेगा।
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
नवम भाव में शुक्र
जब किसी जातक की कुंडली के नवम भाव में शुक्र विराजमान होते हैं तो जातक के अंदर कई तरह के गुण मौजूद होते हैं।
धनु राशि पर शुक्र गोचर का प्रभाव- शुक्र धनु राशि के जातकों के लिए छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर आपके दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा और माहौल खुशनुमा रहेगा। राशि से दूसरे धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आर्थिक पक्ष तो मजबूत करेगा ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
दशम भाव में शुक्र
दशम भाव में शुक्र के मौजूद होने पर जातक भाग्यशाली, शांत और मिलनसार होता है।
मकर राशि पर शुक्र गोचर का प्रभाव- मकर राशि के जातकों के लिए कुंडली में शुक्रदेव पंचम और दशम भाव के स्वामी होकर गोचर लग्न भाव में 2 दिसंबर 2024 को होने जा रहे हैं। आपके जीवन में सुख, समृद्धि और संपन्नता की बहार आने वाली है। आपकी राशि में शुक्र का गोचर आपके लग्न भाव में होने से भोग-विलासिता जीवन जीने का मौका मिलेगा। मकर वालों के लिए शुक्र योगकारक होते हैं जिसके चलते कार्यो में आसानी के साथ सफलता मिल जाती है। आने वाले कुछ दिन इस राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा।
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
ग्यारहवें भाव में शुक्र
कुंडली के ग्यारहवें भाव में शुक्र के होने जातक अच्छी कमाई करने वाला और आकर्षक व्यक्तित्व वाला होता है।
कुंभ राशि पर शुक्र गोचर का प्रभाव- कुंभ राशि के लोगों के लिए शुक्र देव आपके चौथे और नौवें भाव के स्वामी हैं। 02 दिंसबर 2024 को इनका गोचर आपके बारहवें भाव में होने जा रहा है। राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव मिश्रित फल प्रदान करेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं तथा घूमने फिरने पर अधिक खर्च होगा। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। सोची समझी सभी रणनीतियाँ कारगर सिद्ध होंगी। आपको अपनी जो भी योजनाएं हो उसे किसी के सामने न खोलें।
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
बारहवें भाव में शुक्र
जिन जातकों की कुंडली के 12वें भाव में शुक्रदेव विराजमान होते हैं उनके जीवन में धन-दौलत और सुख-समृद्धि की कोई कमी नहीं होती है।
मीन राशि पर शुक्र गोचर का प्रभाव- मीन राशि वालों की कुंडली में शुक्र महाराज आपके तीसरे और आठवें भाव के स्वामी हैं। अब 2 दिसंबर को यह आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। हर तरह से आय के स्रोत बढ़ते जाएंगे। किसी को दिया उधार का धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी।