फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saubhagya Sundari Teej: सौभाग्य सुंदरी तीज आज मांगलिक दोष से मुक्ति के लिए जरूर करें व्रत

Mon, 18 Nov 2024 07:20 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सौभाग्य सुंदरी तीज को सौभाग्य सुंदरी व्रत भी कहते हैं। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर देवी मां का पूजन करती हैं और परिवार की सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना करती है।
विज्ञापन
सौभाग्य सुंदरी व्रत का महत्व - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Saubhagya Sundari Teej Vrat: आज यानी 18 नवंबर को सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत रखा जाएगा। मार्गशीर्ष माह आरंभ हो चुका है। इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार आएंगे जिसमें सौभाग्य सुंदरी तीज भी एक है। पंचांग के अनुसार सौभाग्य सुंदरी तीज मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। सौभाग्य सुंदरी तीज को सौभाग्य सुंदरी व्रत भी कहते हैं। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर देवी मां का पूजन करती हैं और परिवार की सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना करती है। 

विज्ञापन

सौभाग्य सुंदरी व्रत का महत्व - फोटो : Instagram
सौभाग्य सुंदरी व्रत का महत्व 
धार्मिक मान्यता के अनुसार सौभाग्य सुंदरी व्रत से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यदि आपकी कुंडली में मांगलिक दोष है तो इस व्रत को करने से वह भी कम होता है। यदि किसी कन्या के विवाह में अड़चन आ रही हो तो इस व्रत को करने से सभी बढ़ाएं दूर हो जाती हैं। 
विज्ञापन

सौभाग्य सुंदरी व्रत का महत्व - फोटो : Instagram
सौभाग्य सुंदरी तीज पूजा विधि 
  • सौभाग्य सुंदरी तीज के दिन महिलाएं जल्दी उठकर स्नान करें । 
  • इसके बाद नए वस्त्र पहनकर अच्छी तरह साज-श्रृंगार करें। 
  • इस दिन सुहाग से जुड़ी चीजों जैसे मेहंदी, कुमकुम, आलता, सिंदूर आदि को श्रृंगार में जरूर शामिल करें.
  • इसके बाद मां पार्वती और भगवान शिव की एक साथ पूजा करें।  
  • इस दिन भगवान गणेश की भी पूजा जरूर करें। 
  • मां पार्वती का श्रृंगार करें और पूजा में उन्हें सुहाग का सामान चढ़ाएं। 
  •  इसके बाद धूप-दीप जलाएं।  
  • सौभाग्य सुंदरी व्रत के दिन महिलाएं निर्जला उपवास भी रखती हैं तो कुछ महिलाएं पूजा के बाद फलाहार करती हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें