फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु और शुक्र बनाएंगे शतांक योग, अचानक धनलाभ के योग में इन राशियों की पलट सकती है किस्मत

Mon, 10 Nov 2025 01:23 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shatank Yoga Venus Jupiter:  11 नवंबर को सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र और शुभ ग्रह गुरु का 100 डिग्री के कोणीय स्थिति में रहेंगे जिसे शतांक योग निर्माण होगा। शतांक योग के निर्माण से कुछ राशि वालों का भाग्य चमक सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
गुरु-शुक्र की युति - फोटो : अमर उजाला
Shatank Yoga Venus Jupiter: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर का विशेष महत्व होता है, ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करते हुए शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के योगों का निर्माण करते हैं। शुभ योग के निर्माण से व्यक्ति के जीवन में ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है वहीं अगर अशुभ ग्रहों के संयोग से अशुभ योगों का निर्माण होता है। आपको बता दें कि 11 नवंबर को सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र और  शुभ ग्रह गुरु का 100 डिग्री के कोणीय स्थिति में रहेंगे जिसे शतांक योग निर्माण होगा। शतांक योग के निर्माण से कुछ राशि वालों का भाग्य चमक सकता है। आय में वृद्धि और करियर में नए मुकाम हासिल होने के योग बने हुए हैं। आइए जानते हैं इस योग के बनने पर किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
धनु राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शतांक योग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। इस योग के चलते आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी। आय के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए नई नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान कोई नई डील बन सकती है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और आय में वृद्दि के योग बन रहे हैं। जिन लोगों का अपना कोई कारोबार है उनको निवेश से कई तरह के सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। इस योग से आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

Forehead Personality: माथे की बनावट बताती है आपका व्यक्तित्व, खोलती हैं कई बड़े राज

विज्ञापन

3 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
गुरु और शुक्र की युति से बना शतांक योग कर्क राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा और शुभफलदायी साबित होगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। आपको रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। करियर-कारोबार में कई तरह के सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। इस दौरान जो लोग नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए सोच रहे हैं उनको कामयाबी मिलेगी। मानसिक शांति कायम रहेगी। 

Saptahik Rashifal (10-16 Nov 2025): तुला सहित इन राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन

4 of 4
कन्या - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शतांक योग बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कोआ बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। इस दौरान कुछ अधूरे काम जल्द पूरे होने के संकेत हैं। जो लोग किसी तरह की योजना में लगे हुए हैं उनको सफलता मिल सकती है। नई नौकरी, वाहन और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ के संयोग बन रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें