फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि 2026: शनि का वक्री होना आने वाले कुछ दिनों में इन राशियों पर पड़ सकता है भारी, रहें सतर्क

Sat, 19 Sep 2026 05:46 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

मौजूदा समय में शनि मीन राशि में वक्री हैं और लगभग 84 दिनों तक टेढ़ी चाल चलेंगे, जिससे कुछ राशि वालों को ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। 
विज्ञापन
1 of 4
वक्री शनि का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्यायाधीश का दर्जा हासिल है। दरअसल शनि ऐसे ग्रह हैं जो व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। यह सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले हैं, जो एक राशि में करीब ढाइ वर्षों तक रहते हैं, इसके अलावा ये समय-समय पर वक्री और मार्गी भी होते हैं। जब शनि वक्री यानी उल्टी चाल चलते हैं इसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर भी देखने को मिलता है। आपको बता दें शनि अभी कुछ महीनों तक वक्री ही रहेंगे, जिसके कारण कुछ राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन

2 of 4
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि पर शनि के वक्री का प्रभाव
शनि अभी मीन राशि में और यहां पर उल्टी चाल से चल रहे हैं। आने वाले कुछ दिन में शनि के वक्री होने का प्रभाव मीन राशि के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का प्रभाव रहेगा। कामकाज में तरह-तरह की बाधाएं आएंगी। काम में अड़चनें आने से मन परेशाान रह सकता है। ऐसे में आपको किसी फैसले में जल्दबाजी करने से बचना होगा। 

साल 2027 में शनि की चाल में होगा बड़ा परिवर्तन, इस राशि से खत्म होगी साढ़ेसाती और शुरू होगा अच्छा समय

विज्ञापन

3 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर शनि के वक्री प्रभाव 
कर्क राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना आपके लिए मुश्किलों से भरा हुआ होगा। आपको इस दौरान अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा। इसके अलावा बेवजह के वाद-विवाद में फंसने से बचना होगा। अचानक से कोई बड़ा परिवर्तन आपके जीवन में आ सकता है। धन संबंधी मामलों में आपको आपको किसी पर ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा। 

सूर्य का कन्या राशि में गोचर: 17 अक्तूबर तक इन पांच राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा, मिलेगा भाग्य का साथ

विज्ञापन

4 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि पर शनि वक्री का प्रभाव
शनि के वक्री होने से नौकरी और बिजनेस में आने वाले दिनों में कोई बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आपको धैर्य के साथ काम लेना होगा। नहीं तो मामला बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत ही संभलकर चलना होगा। जो लोग किसी तरह के व्यापार आदि में है उनको आने वाले दिनों कोई डील करने से पहले कई बार सोचना होगा। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें