शनि-गुरु की चल का राशियों पर प्रभाव
- फोटो : अमर उजाला
Shani Guru Conjunction 2026: साल 2026 में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इसके साथ-साथ कई छोटे और बड़े ग्रह आपस में मिलकर संयोग बनाएंगे, जो देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि साल 2026 में शनि और गुरु का महासंयोग देखने को मिलेगा। साल 2026 में गुरु अतिचारी होकर तीन बार राशि बदलेंगे। साल 2026 गुरु सिंह राशि में गोचर करेंगे और शनि के साथ विशेष संयोग का निर्माण होगा। सिंह राशि पर शनि की ढैय्या साल 2026 में भी चलेगी जहां पर गुरु साल के आखिरी महीनों में गुरु स्थित होंगे। वहीं शनि भी मीन राशि में मौजूद होंगे। मीन राशि पर गुरु का स्वामित्व रहता है। ऐसे में साल 2026 में गुरु और शनि का संयोग कुछ राशि वालों के लिए बेहतर साल साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शनि-गुरु का संयोग साल 2026 में बहुत ही लाभकारी साबित होगा। पूरे साल किस्मत का साथ मिलेगा। आपके अधूरे काम इस साल पूरे होंगे। धन और संपत्ति के मामलों में साल 2026 बहुत ही अनुकूल साल साबित हो सकता है। भाग्य भरपूर साथ मिलेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए साल 2026 में शनि-गुरु संयोग काफी शुभ और अनुकूल साबित होगा। इससे आपके करियर-कारोबार में तरक्की मिल सकती है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा और व्यापारियों को साल 2026 में कई तरह की सफलता और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। कारोबार में कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है।
कुंभ रशि
कुंभ राशि वालों के लिए गुरु-शनि की संयोग अच्छा साबित हो सकता है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का साल साबित हो सकता है। आपकी आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं और सभी तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी। जो लोग किसी तरह का वाहन या फिर जमीन-मकान की खरीदारी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को साल 2026 में प्रमोशन और खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।