फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shanidev:आज से कुंभ राशि में शनिदेव, इन राशियों पर शुरू होगी साढ़ेसाती और ढैय्या, ये राशियां होंगी मालामाल

Tue, 17 Jan 2023 07:51 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
shani dev: 17 जनवरी 2023 को शनि का कुंभ राशि में गोचर
Shani Gochar Kumbh Rashi 2023 : शनि आज 17 जनवरी 2023 को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। शनि का यह राशि परिवर्तन करीब ढाई वर्षों के  बाद होने जा रहा है। इसके पहले शनिदेव ने साल 2020 में अपनी राशि परिवर्तन किया था। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह को न्याय के देवता रूप में देखा जाता है। शनिदेव व्यक्ति को उनके कर्मों के आधार पर शुभ- अशुभ दोनों तरह के फल देते हैं। आमतौर पर शनिदेव को अशुभ और कष्ट देने वाला ग्रह माना जाता है, लेकिन यह बात सही नहीं हैं। जिन जातकों की कुंडली में शनि शुभ भाव में रहते हैं यह उन जातकों को कई तरह के सुख-सुविधा, धन-दौलत और ऐशोआराम का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। वहीं कुंडली में शनि की स्थिति अगर सही नहीं होती तो व्यक्ति कई तरह की परेशानियों से घिर जाता है।
विज्ञापन

2 of 8
shani sade sati - फोटो : अमर उजाला
17 जनवरी 2023 को शनि का कुंभ राशि में गोचर
शनिदेव आज यानी 17 जनवरी को शाम को मकर राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि 30 वर्षों बाद कुंभ राशि में दोबारा से गोचर करेंगे। मकर और कुंभ राशि शनि के स्वामित्व वाली राशि है और कुंभ राशि इनकी मूल त्रिकोण की राशि है। शनिदेव तुला राशि में उच्च के और मेष राशि में नीच के होते हैं। शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने पर कुछ राशि पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या खत्म होगी जबकि कुछ पर शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन

3 of 8
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि पर से खत्म हो जाएगी शनि की साढ़ेसाती
17 जनवरी 2023 को जब शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तब धनु राशि पर चल रही साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। इस राशि पर से साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म होने पर जातकों को अच्छी सफलताएं, धन लाभ और पारिवारिक जीवन अच्छे से बीतेगा।

4 of 8
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती
शनि के कुंभ राशि में गोचर से जहां धनु राशि के जातकों को साढे़साती से छुटकारा मिल जाएगा वहीं मीन राशि पर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। मीन राशि पर साढे़साती का पहला चरण रहेगा।
विज्ञापन

5 of 8
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती
30 वर्षों के बाद शनि अपनी दूसरी स्वयं की राशि कुंभ में गोचर करेंगे। इस गोचर से कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साढ़ेसाती का दूसरी चरण ज्यादा कष्टकारी होता है।
विज्ञापन

6 of 8
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती
शनि के कुंभ राशि में गोचर करने से मकर राशि पर साढ़ेसाती जारी रहेगी। मकर राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण होगा। शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण ज्यादा कष्टकारी नहीं रहता है। 
विज्ञापन

7 of 8
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क और वृश्चिक राशि पर ढैय्या होगी शुरू
शनि देव जैसे ही कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे वैसे ही कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। मिथुन और तुला राशि वालों पर चली आ रही शनि की ढैय्या अब खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : iStock
शनि के राशि परिवर्तन से ये राशियां होंगी मालामाल
30 वर्षों के बाद शनि अपनी मूल त्रिकोण की राशि कुंभ में गोचर करेंगे। शनि का यह राशि परिवर्तन 17 जून को रात के समय होगा। शनि के कुंभ राशि में परिवर्तन करने से मेष, वृषभ, सिंह, मिथुन, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों को शुभ और अच्छे परिणाम मिलेंगे। शनि के राशि परिवर्तन के कारण इन राशि वालों का आर्थिक लाभ, नौकरी में अच्छे मौक, व्यापार में अच्छा मुनाफा, वैवाहिक जीवन और संतान के सुख में बढ़ोतरी होगी।

Mahashivratri 2023: बहुत शुभ योग लेकर आ रही है महाशिवरात्रि, इस तिथि पर बरसेगी भोले की कृपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें