Shani Margi 2025: इस समय शनि मीन राशि में वक्री हैं यानी उल्टी चाल से चल रहे हैं, जो अब 28 नवंबर 2025 को मार्गी हो रहे हैं। शनि के मार्गी होने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा।
Shani Margi 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि के प्रमुख ग्रह हैं। यह सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं और किसी एक राशि में यह करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं जिसके कारण इनका शुभ और अशुभ प्रभाव लंबे समय तक रहता है। ज्योतिष में शनि को न्यायाधीश और दंडकारक ग्रह माना जाता है। आपको बता दें कि शनि 29 मार्च 2025 से मीन राशि में हैं। मीन राशि पर देवगुरु बृहस्तपति का स्वामित्व प्राप्त है। इस समय शनि मीन राशि में वक्री हैं यानी उल्टी चाल से चल रहे हैं, जो अब 28 नवंबर 2025 को मार्गी हो रहे हैं। शनि के मार्गी होने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने का असर सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का पड़ेगा।
मेष राशि
28 नवंबर को शनि के मार्गी होने के कारण यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होंगे। ऐसे में आपके खर्चों में कमी आएगी और विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना शुभ संकेत हैं। यह आपके आय के भाव में होंगे यानी ग्यारहवें भाव में। इस दौरान आपकी आय के स्त्रोतों में इजाफा देखने को मिलेगा। कुछ पुराने निवेश से आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
न्याय के कारक ग्रह शनि आपकी राशि से दशवें भाव में मार्गी होंगे। कुंडली का दशम भाव कर्म का होता है ऐसे में आपके कार्यक्षेत्र में भारी उथल-पुथल रहेगा लेकिन नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन के योग बनेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
28 नवंबर को शनि के मार्गी होने पर शनिदेव आपकी राशि से नवम भाव में सीधी चाल से चलेंगे। ऐसे में आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। इसके अलावा आपकी धार्मिक कार्यो में रुचि रहेगी। वहीं जिन लोगों के शिक्षा के क्षेत्र में बाधाएं आ रही थी वह समाप्त होंगी।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
शनिदेव आपके राशि के आठवें भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में आपको थोड़ी बहुत सतर्कता बरतनी होगी। लेकिन वहीं दूसरी तरफ शनि के मार्गी होने से आपके संकटों में कमी आएगी और तनाव में कमी के संकेत हैं।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
28 नवंबर को शनि आपके सप्तम भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में जिन लोगों का कोई व्यापार साझेदारी में चल रहा है उसमें स्थिरता आएगी। दांपत्य जीवन में चले आ रहे मतभेद दूर होंगे। जो लोग विवाह के योग्य हैं उनका रिश्ता तय हो सकता है।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
शनिदेव आपकी राशि से छठे भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में जिन लोगों के ऊपर शत्रु हावी हैं या फिर रोगों से परेशान हैं उनको विजय मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको जीत मिल सकती है। अगर आपके ऊपर कुछ कर्जे चल रहे हैं हैं तो उनमें उनसे छुटकारा मिल सकता है।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि पंचम भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को संतान और शिक्षा के क्षेत्र में शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जो लोग प्रेम संबंधों में है उनकी कुछ गलतफहमियां दूर हो सकती हैं।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शनि चौथे भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में पारिवारिक कलह दूर होंगी और माता की सेहत में सुधार दिखेगा। इस दौरान जो लोग संपत्ति की खरीदारी के बारे में सोच रहे हैं उनकी अड़चनें दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का फल मिल सकता है।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनि तीसरे भाव में मार्गी हो रहे हैं, ऐसे में आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगा। इस दौरान भाई-बहनों का भरपूर साथ मिलेगा। आपका आत्मविश्वास काफी ऊंचा रहेगा।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनिदेव दूसरे भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में आपकी वाणी में कठोरता कमी होगी। धन में वृद्धि के योग हैं और जिन लोगों का कोई पैतृक संपत्ति से विवाद चल रहा है उसमें विवाद हो सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए शनि पहले भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में आपके मानसिक तनाव में कमी आएगी। आपका आत्मविश्वाव बढ़ा हुआ होगा। इस दौरान सेहत में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा।