weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
राशि परिचय:
मीन जल तत्व की अंतर्मुखी और भावनात्मक राशि है, कल्पना, आस्था, त्याग, और करुणा इसकी विशेषताएँ हैं।
राशि स्वामी- बृहस्पति
गुरु जीवन में अवसर, ज्ञान, सौभाग्य और सही दिशा प्रदान करता है।
साप्ताहिक फल
यह सप्ताह मीन जातकों के लिए अत्यंत शुभ है। करियर और कारोबार में किए गए प्रयासों का पूरा फल मिलेगा। वरिष्ठ आपके कार्यों की सराहना करेंगे और लक्ष्यों को समय से पहले पूरा कर पाएंगे।
सप्ताह की शुरुआत में सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है, परिवार के साथ घूमने-फिरने के अवसर बनेंगे। सप्ताह के मध्य में कहीं से अप्रत्याशित धन प्राप्ति संभव है, पुराने निवेश से लाभ मिलेगा।
पैतृक संपत्ति के योग भी बन रहे हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में व्यवसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। प्रेम संबंधों में तालमेल अच्छा रहेगा और दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा।
उपाय
प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की विधि-विधान से पूजा करें और तुलसी की माला से ‘ॐ नमो नारायणाय’ का जप करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।