फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृश्चिक राशि: जून से दिसंबर के बीच का भविष्यफल, जानें शनि के शुभ-अशुभ प्रभाव भी

Thu, 20 Jun 2019 03:38 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
वृश्चिक राशि: 
विज्ञापन

वृश्चिक राशि, सभी 12 राशियों के चक्र में यह राशि आठवें स्थान पर आती है। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होता है। इस राशि के जातकों में उत्साह बहुत होता है इसके साथ ये दयालु भी होते हैं। आइए जानते हैं वृश्चिक राशि के लिए साल 2019 के बाकी बचे 6 महीने कैसे रहेंगे।
विज्ञापन


आर्थिक पक्ष- जून से दिसंबर 2019 तक
आर्थिक नजरिए से साल 2019 के बाकी बचा महीना मुश्किल रहेगा। सावधानी से अच्छे समय का इंतजार करें। आपके खाते में पैसा कब आएगा और कब चला जाएगा पता नहीं चलेगा। नौकरी पेशा जातक इस साल नौकरी न बदलें तो ही अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से किसी योजना में निवेश संभलकर ही करें। साल के आखिरी समय में आर्थिक स्थिति ठीक होने लगेगी। 
विज्ञापन


परिवार
घर परिवार की दृष्टि से बाकी बचा महीना मिला जुला रहेगा। पति-पत्नी में संतुलन बना रहेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ सकता है। 

सेहत
 सेहत के मामले में बाकी महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ अंक
वृश्चिक राशि के लिए जून से दिसंबर तक 1,2,3 और 6 अंक शुभ रहेगा।

शुभ रंग
लाल और नारंगी रंग वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रत्न
मोती पहनने वाले जातकों के लिए साल के बाकी बचे महीने शुभ रहेंगे।

जून से दिसंबर 2019 तक के लिए उपाय
मंगल ग्रह को प्रसन्न के लिए हर मंगलवार हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना चाहिए।

शनि की साढे़साती और ढैय्या
वृश्चिक राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रकोप जनवरी 2020 तक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें