फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुला राशि: जून से दिसंबर के बीच का भविष्यफल, जानें इस पर शनि की शुभ अशुभ छाया

Wed, 19 Jun 2019 03:15 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

तुला राशि: 

विज्ञापन

तुला राशि, सभी 12 राशियों के चक्र में यह राशि सातवें स्थान पर आती है। तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। इस राशि के जातकों में चुनौतीपूर्ण स्थितियों में संतुलन बनाए रखने की क्षमता होती हैं। आइए जानते हैं तुला राशि के लिए साल 2019 के बाकी बचे 6 महीने कैसे बीतेंगे। 

आर्थिक पक्ष- जून से दिसंबर 2019 तक
आर्थिक नजरिए से साल 2019 के बाकी बचे महीने ठीक से गुजर जाएंगे। इस राशि के जातकों के लिए सोच-समझा निवेश लाभ प्रदान कराएगा। स्थायी दृष्टि से जून से दिसंबर के बीच का महीना बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा जातकों के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा अचानक प्रमोशन और लाभ के भी अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन


परिवार
घर परिवार की दृष्टि से बाकी बचे 6 महीने अच्छा रहेगा। घर पर खुशियों का माहौल बन रहेगा। घर का कोई सदस्य विदेश यात्रा भी कर सकता है जिसे कारण परिवार का मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग बराबर मिलता रहेगा।
विज्ञापन


सेहत
सेहत के मामले में बाकी महीना कुछ कष्टकारी होने के संकेत हैं। संतान पक्ष से परेशानी मिल सकती है लेकिन साल के अंतिम महीने में सब कुछ पहले जैसा हो जायेगा। 

शुभ अंक
तुला राशि के लिए जून से दिसंबर तक 1,5,6 और 8 अंक शुभ रहेगा।

शुभ रंग
गुलाबी और नीला रंग तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रत्न
हीरा पहनने वाले जातकों के लिए साल के बाकी बचे महीने शुभ रहेंगे।

जून से दिसंबर 2019 तक के लिए उपाय
हनुमानजी की विशेष पूजा करें। धन संपदा में आयी रुकावट दूर होगी। 

शनि की साढे़साती और ढैय्या
तुला राशि वाले जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रकोप नहीं रहेगा।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें