फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली के ग्रह दोषों को सावन के पहले सोमवार में इस पूजा से करें दूर

Thu, 18 Jul 2019 05:19 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सावन सोमवार पूजा विधि - फोटो : sawan 2019
विज्ञापन
व्यक्ति के जीवन में कई बार ऐसे मौके आते हैं जिसमें वह सबसे ज्यादा परेशान, हताश और दुखी होता है। कठिन मेहनत करने के बाद भी हर बार असफलता हाथ लगती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब व्यक्ति की कुंडली में अशुभ योग और ग्रह दोष होता है तो इस तरह की परेशानियां आती हैं। कुंडली दोष से छुटकारा पाने के लिए सावन का महीना बहुत शुभ माना गया है। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। 
विज्ञापन


इस सवान महीने में भगवान शिव की पूजा में कुछ बातों का ध्यान रखें तो अशुभ ग्रहों का दोष कुंडली से जल्द ही दूर हो जाता है और अच्छे परिणाम मिलने आरम्भ होने लगते हैं।

जीवन में सुख - समृद्धि और सम्पन्नता के लिए इस सावन काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक 22 जुलाई को। (विज्ञापन)
विज्ञापन


करियर में आई बाधा को दूर करने के उपाय

करियर में सफलता और असफलता के लिए कुडंली में बुध ग्रह को जिम्मेदार माना गया है। नौकरी, बिजनेस और पढ़ाई में आने वाली बाधा को दूर करने के लिए इस सावन महीने के प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर दूर्वा घास चढ़ाएं। इस उपाय से करियर संबंधी बाधा दूर हो जाती है।

मानसिक परेशानी को दूर करें के उपाय

कुंडली में ग्रह दोष होने से व्यक्ति की मानसिक परेशानी बढ़ जाती है। ज्योतिष में मानसिक परेशानी का संबंध चंद्रमा से संबंधित ग्रह दोष के कारण होता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए सावन के प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर दूध अर्पित करना चाहिए।

मान-सम्मान में आई गिरावट को दूर करने के उपाय

अगर किसी की कुंडली में सूर्य ग्रह से संबंधित कोई दोष हो तो व्यक्ति के मान-सम्मान में गिरावट होने लगती है और अपयश का सामना करना पड़ता है। मान-सम्मान को बढ़ाने के लिए इस सावन के महीने में शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाएं और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

सेहत संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाने के उपाय

कुंडली में राहु-केतु के अशुभ घर में बैठने पर स्वस्थ्य संबंधी परेशानियां आने लगती है। सेहत को ठीक करने के लिए  इस सावन में भगवान शिव को धतूरा चढ़ाएं।

लंबी आयु और अच्छी सेहत के लिए इस सावन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक 22 जुलाई को। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन


विवाह संबंधी दोष को दूर करने के उपाय

कुंडली में बृहस्पति ग्रह के कमजोर और दोष होने से विवाह होने में तमाम तरह की परेशानियां आने लगती है। साथ ही पति-पत्नी में मनमुटाव भी बढ़ने लगता है। कुंडली में इस दोष को दूर करने के लिए इस पवित्र सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं

विवाह संबंधी दोषों को दूर करने के लिए इस सावन मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक 22 जुलाई को। अभी आर्डर करें।  (विज्ञापन)
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें