फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2024: सावन में राशि के अनुसार करें दान, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Tue, 02 Jul 2024 04:25 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सावन में करें राशि अनुसार दान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Sawan 2024: सावन माह में शिव जी की पूजा का विधान है। इस दौरान उनकी पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। हर बार की तरह इस साल भी सावन कई शुभ योग के साथ शुरू हो रहा है। वहीं 22 जुलाई 2024 से इसकी शुरुआत हो रही है। इस दिन प्रीति आयुष्मान योग बन रहा है। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में चातुर्मास होता है। इस दौरान पूरी सृष्टि का संचालन महादेव के हाथों में होता है। ऐसे में आपके हर कार्य में भोलेनाथ का आशीर्वाद बना रहता है।

कहते हैं कि व्यक्ति को सावन माह में अधिक पूण्य कार्य करने चाहिए। इसका महादेव संपूर्ण फल प्रदान करते है। ऐसे में दान को बेहद खास माना गया है। मान्यता है कि महादेव के प्रिय माह सावन में दान करने से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है। इसके अलावा सफलता के भी योग बनते हैं। आप चाहें तो राशिनुसार भी दान कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि किस राशि को क्या दान करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब से शुरू हो रहा है सावन ?
सावन माह का आरंभ 22 जुलाई 2024, सोमवार से हो रहा है। इसका समापन 19 अगस्त 2024 के दिन होगा। इस बार सावन के महीने में पांच सोमवार है।

सावन में करें राशि अनुसार दान
 
मेष राशि 
मेष राशि के लोग सावन के पहले सोमवार के दिन शहद का दान कर सकते हैं। इसके अलावा आप मसूर दाल और लाल रंग के वस्त्र का भी दान कर सकते हैं।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग सावन में सफेद कपड़े, घी, तेल और ज्वार का दान कर सकते हैं। आप रुई, दही, इत्र के साथ-साथ श्रृंगार की वस्तुएं भी दान कर सकते हैं।

मिथुन राशि
महादेव के प्रिय माह सावन में मिथुन राशि के लोग मौसमी फलों का दान करें। इसके अलावा आप गौ माता को चारा भी खिलाएं।

कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्र है। ऐसे में इन लोगों को सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए। आप चांदी, दूध, मोती, चावल और चीनी का दान भी कर सकते हैं।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को गुड़ और शहद का दान करना चाहिए। इसके अलावा मसूर दाल का दान भी कर सकते हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को कांसे के बर्तन का दान करना चाहिए। साथ ही हरे फलों का दान करना भी श्रेष्ठ हो सकता है।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सावन माह बेहद खास होता है। आप चावल और दूध का दान कर सकते हैं। इसके अलावा चीनी का दान भी करना चाहिए।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को सोना, तांबा और केसर का दान करना चाहिए। यह आपके लिए शुभ है।

धनु राशि
धनु राशि वाले चने की दाल, केसर युक्त दूध का दान कर सकते हैं।

मकर राशि 
मकर राशि के लोगों को दान में छाता और कंबल देना चाहिए। यह आपके लिए शुभ रहने वाला है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को नीले-काले वस्त्र का दान करना चाहिए। इसके अलावा सरसों का दान और जूते-चप्पल का दान करना चाहिए।

मीन राशि 
मीन राशि वालों को पेन, कॉपियां, शहद का दान करना चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें