सावन का महीना शुरू हो चुका है। यह महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है। ऐसी मान्यता है सावन के महीने में जो व्यक्ति हर रोज शिवलिंग पर जल चढ़ता है उसकी मनोकामना जल्दी पूरी हो जाती है। शिव जी का एक नाम भोले शंकर भी है ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें जो भक्त भक्ति भाव से कुछ भी अर्पित करता है भोले नाथ उन पर प्रसन्न हो जाते हैं।
सावन का महीना इसलिए खास है क्योंकि इस समय खास मंत्रों से शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जाता है। ज्योतिष में सावन के महीने में शिव लिंग पर जल चढ़ाने के कई तरह के फायदे है। अलग-अलग शिवलिंग पर जल चढ़ाने के कई लाभ मिलते हैं।
- ऐसी मान्यता है जो व्यक्ति नियमित रुप से शिवलिंग पर जल चढ़ाता है उसकी कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव कभी नहीं रहता। सावन के महीने में इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।
-अगर कोई भक्त इस सावन पर पारे का शिवलिंग बनवाकर पूजा करता है और जल चढ़ाता है उसको धन-सम्पदा और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
- अपने जीवन से तमाम तरह की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए नमक से बने शिवलिंग की पूजा करना चाहिए।
- समस्त कार्यों में सिद्धि प्राप्त करने के लिए मिट्टी से बने शिवलिंग की पूजा करना चाहिए।