फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (27 January to 02 February 2025): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 26 Jan 2025 04:36 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Scorpio Weekly Horoscope: सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसके चलते इस राशि के जातकों का मन थोड़ा खिन्न रहेगा। अपना कार्य पूरे मनोयोग के साथ करें ।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको लोगों के सामने अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने की बहुत जरूरत रहेगी अन्यथा लोग उसका गलत मतलब निकाल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। ऐसे में अपनी योजनाओं का बगैर महिमामंडन किए हुए उसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास करें। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसके चलते इस राशि के जातकों का मन थोड़ा खिन्न रहेगा। अपना कार्य पूरे मनोयोग के साथ करें तथा उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने का प्रयास करें।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। परिवार के सदस्यों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें। मतभेद को मनभेद में बिल्कुल न बदलने दें। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य फलप्रद रहने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। इस दौरान आपको आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए धन उधार लेना पड़ सकता है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें तथा मंगलवार के दिन विशेष रूप से सिंदूर का चोला चढ़ाएं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें