Scorpio Weekly Horoscope: सप्ताह के पूर्वार्ध में आपकी जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर नोंक-झोंक हो सकती है, हालांकि उत्तरार्ध तक रिश्ते सामान्य हो जाएंगे। प्रेम संबंध सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। खानपान और दिनचर्या सही रखें।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचने की जरूरत रहेगी। भूलकर भी किसी काम में शार्टकट न अपनाएं और न ही नियम-कानून का उल्लंघन करें अन्यथा आपको आर्थिक और मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखें। वृश्चिक राशि के लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर दोनों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता रहेगी।
इस सप्ताह विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। सगे-संबंधियों की तरफ से भी कोई विशेष सहयोग या समर्थन नहीं मिलने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य लाभ कारक रहेगा। वृश्चिक राशि के जातकों को अनावश्यक खर्च करने से बचना होगा अन्यथा उनका बना बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपकी जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर नोंक-झोंक हो सकती है, हालांकि उत्तरार्ध तक रिश्ते सामान्य हो जाएंगे। प्रेम संबंध सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। खानपान और दिनचर्या सही रखें।
विज्ञापन
उपाय: हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाकर चालीसा का सात बार पाठ करें।