फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (24-30 July): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 23 Jul 2023 03:54 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अधिक दबाव बना रहेगा।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक राशि

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अधिक दबाव बना रहेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर की तरफ से मनचाहा सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। वृश्चिक राशि के लोगों को इस सप्ताह अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि वे आपके कार्य में बाधा डाल सकते हैं। साथ ही साथ आपको अपनी सेहत पर भी विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि इसके चलते भी आपके कामकाज और कारोबार प्रभावित हो सकता है।

व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह धन का लेनदेन और उसका किसी योजना में निवेश करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। यदि आप विदेश में रोजी-रोजगार या उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसमें कुछ अड़चनें आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृश्चिक राशि के लोगों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों पर खूब ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। ऐसे में अपने खान-पान पर खूब ध्यान दें और मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहें। प्रेम संबंध में अपने लव पार्टनर की भावनाओं की उपेक्षा करने से बचें और भावनाओं में बहकर कोई भी ऐसा काम न करें जो आपके बने बनाए संबंध को प्रभावित करने का बड़ा कारण बने। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा गुड़ और चना का भोग लगाकर करें तथा बजरंग बाण का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें