तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सौभाग्य को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है जो कि आपकी उन्नति और बड़े लाभ का कारण बनेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सौभाग्य को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है जो कि आपकी उन्नति और बड़े लाभ का कारण बनेगी। यात्रा के दौरान प्रभावी लोगों से मुलाकात होगी जिनके साथ जुड़कर भविष्य में किसी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े लोग इस सप्ताह बाजार में आई तेजी का पूरा लाभ उठाने में कामयाब होंगे। यदि आप अपने कारोबार का विस्तार करना चाहते हैं तो इस सप्ताह यह आपकी कामना पूरी होती नजर आएगी। मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी।
नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में आपको लव पार्टनर या फिर जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। इस दौरान आप अपने पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताएंगे। किसी पर्यटन अथवा धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे और क्रय-विक्रय की कामना पूरी हो सकती है। खास बात यह कि ऐसे सौदे में आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा।
कोर्ट-कचहरी या फिर अन्य किसी विवाद का हल किसी प्रभावी व्यक्ति के माध्यम से निकल जाएगा। जिससे आप मानसिक रूप से काफी राहत महसूस करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से जुड़ी कोई चिंता भी दूर हो सकती है। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।
उपाय: प्रतिदिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा एवं ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: मंत्र का जप करें।