Scorpio Weekly Horoscope: नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर से कार्य विशेष को बेहतर तरीके से करने के लिए शाबासी और अधीनस्थ लोगों से सहयोग और समर्थन की प्राप्ति संभव है।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपको अप्रत्याशित रूप से उन लोगों से भी सहयोग और समर्थन मिलेगा जिनसे आप कभी उम्मीद भी नहीं करते थे। आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। जिसके चलते आपके भीतर एक सकारात्मक उर्जा हर समय बनी रहेगी और आप अपने प्रत्येक कार्य को जोश-खरोश के साथ करेंगे। करियर और कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शानदार रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर से कार्य विशेष को बेहतर तरीके से करने के लिए शाबासी और अधीनस्थ लोगों से सहयोग और समर्थन की प्राप्ति संभव है।
व्यवसाय से जुड़े लोगों के कारोबार विस्तार की योजनाएं साकार होती हुई नजर आएंगी। बाजार में उनकी साख बढ़ेगी। इस सप्ताह पुरुषों के मुकाबले व्यवसायी और कामकाजी महिलाओं को कार्य-व्यापार में अधिक सफलता और सम्मान मिलने की संभावना है।
सप्ताह के मध्य में आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में लगेगा। इस दौरान परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। इस सप्ताह आप पर आपके पिता का स्नेह बरसेगा और वह आपके प्रत्येक उठाए कदम में साथ खड़े नजर आएंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगीं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।