Scorpio Weekly Horoscope:व्यवसाय में अपेक्षित प्रगति के लिए धैर्यपूर्वक योजना बनाने की आवश्यकता रहेगी। इसी प्रकार नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में विरोधियों की बातों को तूल न देते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी आपाधापी से भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने छोटे-छोटे कार्यों को भी पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि सुखद पहलू यह है कि आपके द्वारा की गई भागदौड़ और परिश्रम-प्रयास का सकारात्मक फल प्राप्त होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर्स से कड़ा मुकाबला करना होगा। व्यवसाय में अपेक्षित प्रगति के लिए धैर्यपूर्वक योजना बनाने की आवश्यकता रहेगी। इसी प्रकार नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में विरोधियों की बातों को तूल न देते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा। यदि आप विदेश में उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से टकराव की बजाय मिलकर काम करना उचित रहेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आप लंबे समय से अपने प्रेम संबंध को परिवार से छिपा कर रखे हुए थे तो इस सप्ताह आपके परिजनों को इसका पता चल जाएगा और वे आपके रिश्ते को स्वीकार करते हुए इस पर विवाह की मुहर लगा सकते हैं। इस सप्ताह महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करके बजरंग बाण का पाठ करें।