Libra Weekly Horoscope:सप्ताह के मध्य में आप अपनी सूझबूझ से किसी कार्य विशेष को सिद्ध करने में कामयाब हो जाएंगे। जिससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। इस दौरान संतानपक्ष से भी कोई सुखद समाचार मिलने का योग बन रहा है।
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभदायी साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपको परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिलने वाला है। इस पूरे सप्ताह आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और आपको जीवन में आगे बढ़ने के बड़े अवसर प्राप्त होंगे। विशेष बात यह कि आप उसका लाभ उठाने में भी कामयाब रहेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपकी आय में वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के नये स्रोत बनेंगे। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। संचित धन में वृद्धि होगी। थोक व्यवसायियों के लिए समय अत्यंत ही शुभ है।
सप्ताह के मध्य में आप अपनी सूझबूझ से किसी कार्य विशेष को सिद्ध करने में कामयाब हो जाएंगे। जिससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। इस दौरान संतानपक्ष से भी कोई सुखद समाचार मिलने का योग बन रहा है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है। इस दौरान आप तीर्थाटन अथवा पर्यटन के लिए परिवार के साथ निकल सकते हैं। तुला राशि के प्रेम संबंध की दृष्टि से पूरा सप्ताह अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं लक्ष्मीअष्टकं का पाठ करें।