वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को इस सप्ताह अपने जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपके कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है या फिर आपका किसी दूसरे विभाग या शहर में तबादला हो सकता है। हालांकि आपके पेशेवर और निजी जीवन में आए सभी बदलाव सकारात्मक एवं शुभ फल देने वाले रहेंगे। इस दौरान आप अपने बुद्धिबल से उम्मीद से ज्यादा सफलता और धन का लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत और सुख-सुविधा के साधन बढ़ेंगे। सप्ताह के मध्य में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी जिसकी मदद से आपको भविष्य में किसी बड़ी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्त्रार्ध का समय ज्यादा शुभ और लाभप्रद साबित होगा। इस दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को अधिकांश समय धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में बीतेगा। इस दौरान अचानक से किसी तीर्थ यात्रा पर भी निकल सकते हैं। यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का ख्याल रखना है, अन्यथा आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो इस सप्ताह ऐसा करने पर आपकी बात बन सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे संबंध प्रगाढ़ होंगे।
उपाय: प्रतिदिन लाल पुष्प चढ़ाकर देवी दुर्गा की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।