तुला
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी काम अपनी जेब, समय और अपनी ऊर्जा को देखते हुए ही हाथ में लेना चाहिए अन्यथा आपको नाहक ही परेशानियां उठानी पड़ सकती है। यदि आप चाहते हैं कि आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हों और आपको दिक्क्तें न उठानी पड़े तो आपको इस सप्ताह लोगों को मिलाजुलाकर काम करना चाहिए। इस सप्ताह आप जितना अधिक अपने आप को माहौल में ढालेंगे उतना ही आपके लिए लाभप्रद रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपकी आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। इस दौरान घर की मरम्मत या फिर किसी सदस्य की खराब सेहत के इलाज आदि में जेब से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको अपना कामकाज आगे बढ़ाने की दृष्टि से कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को दो कदम आगे जाने के लिए एक कदम पीछे करने में जरा भी संकोच नहीं करना चाहिए। कुल मिलाकर व्यावसायिक मामलों में धैर्य का परिचय देते हुए बेहद सावधानी के साथ ही कोई कदम आगे बढ़ाना चाहिए। इस सप्ताह आपके निजी संबंध में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। लव पार्टनर के साथ खट्टी-मीठी तकरार चलती रहेगी। हालांकि अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए सावधानी के साथ ही कोई कदम आगे बढ़ाएं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग पर दूध एवं जल अर्पित करके शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।