फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (20 to 26 january 2025): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 19 Jan 2025 11:56 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Scorpio Weekly Horoscope:तमाम चुनौतियों के बावजूद आप अपनी बुद्धि, विवेक और परिश्रम से महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे लेकिन आपके मन में सफलता को लेकर असंतोष बना रहेगा।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह जिंदगी कभी हिचकोले खाते हुए तो कभी तेजी से रफ्तार लिए हुए नजर आएगी। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी योजनाओं को गुप्त रखते हुए उस पर पूरे मनोयोग से काम करने की आवश्यकता रहेगी। भूलकर भी अपनी योजना का महिमामंडन दूसरों के सामने न करें अन्यथा आपके विरोधी उसमें बाधाएं डाल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। तमाम चुनौतियों के बावजूद आप अपनी बुद्धि, विवेक और परिश्रम से महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे लेकिन आपके मन में सफलता को लेकर असंतोष बना रहेगा।

इस सप्ताह के उत्तरार्ध में उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती हैं। सिंगल लोगों के लिए अकेलापन उनके दुख का कारण बनेगा। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए आपसी तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें